Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने की फा’यरिंग
    Uncategorized

    थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने की फा’यरिंग

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपराधियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिला में आज यानी शुक्रवार की सुबह भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। थाने से मात्र 100 मीटर दूर हुई इस घटना में साइडिंग इंचार्ज भोला यादव को निशाना बनाया गया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसके बाद इलाके में डर का माहौल है। पतरातू एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

    कोयला-चारकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी का विवाद

    मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग का कारण कोयले में चारकोल मिलावट के धंधे से जुड़ा मुनाफा है। भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से लंबे समय से रेल रैक के माध्यम से कोयला पावर प्लांट्स को भेजा जाता रहा है। इस कोयले में चारकोल मिलाने का अवैध कारोबार भी उतना ही पुराना है, जिससे इस धंधे में शामिल लोगों की कमाई सैकड़ों गुना बढ़ जाती है। सूत्रों का कहना है कि इसी मुनाफे की हिस्सेदारी को लेकर यह फायरिंग हुई।

    फायरिंग थी महज दिखावा?

    स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह फायरिंग जानलेवा नहीं थी, बल्कि चारकोल मिलावट के धंधे में हिस्सेदारी के लिए दबाव बनाने का प्रयास था। घटना के समय सुबह का उजाला था और साइडिंग से जुड़े लोग सड़क किनारे खड़े या कुर्सियों पर बैठे थे। ऐसे में अपराधियों ने चारदीवारी को निशाना बनाया, जबकि वे चाहते तो वहां मौजूद लोगों को आसानी से टारगेट कर सकते थे। इस वजह से लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि फायरिंग का मकसद सिर्फ धमकी देना था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

    Also Read : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौ’त, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क

    atmosphere of fear Bhola Yadav Bhurkunda Crime news criminal firing jharkhand narrow escape panic Patratu police investigation Police Station Incharge railway siding Ramgarh SDPO siding incharge अपराधी एसडीपीओ क्राइम न्यूज झारखंड डर का माहौल थाना प्रभारी दहशत पतरातू पुलिस जांच फायरिंग बाल-बाल बचे भुरकुंडा भोला यादव रामगढ़ रेलवे साइडिंग साइडिंग इंचार्ज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBIT मेसरा छात्र की मौ’त पर हाईकोर्ट में आज इतने बजे होगी सुनवाई
    Next Article अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

    Related Posts

    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.