Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»MGM अस्पताल गेट से हटाया गया अतिक्रमण, नगर निगम की कारवाई से मिली राहत
    जमशेदपुर

    MGM अस्पताल गेट से हटाया गया अतिक्रमण, नगर निगम की कारवाई से मिली राहत

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो के डिमना स्थित MGM अस्पताल के मुख्यद्वार के आसपास अतिक्रमण की वजह से हो रही परेशानी को देखते हुए मानगो नगर निगम ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें MGM के गेट के पास वर्षों से जमी फुटपाथ दुकानों को हटाया गया।

    अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लंबे समय से ठेला-पटरी दुकानदारों द्वारा दुकानें लगाई जा रही थीं, जिससे मरीजों को लाने और ले जाने वाली गाड़ियों, एम्बुलेंस और आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही थी। अक्सर यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही थीं।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहायक नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर सख्ती बरती और सभी दुकानदारों को तत्काल हटाया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को गेट से दूर निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने का निर्देश दिया गया है।

    इस अभियान के दौरान नगर प्रबंधक समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अतिक्रमण हटने के बाद अस्पताल क्षेत्र में आवाजाही अब पहले की तुलना में सुगम हो गई है और ट्रैफिक की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिली है।

    नगर निगम की इस कार्रवाई को स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन राहत भरा कदम मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह अभियान नियमित रूप से चलता रहा तो एमजीएम अस्पताल आने-जाने वालों को काफी सुविधा होगी।

    encroachment removal Infrastructure Improvement jamshedpur M G M Hospital Mangoo Municipal Corporation Public Health traffic congestion
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद प्लेन क्रैश : विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार
    Next Article पटना में लोजपा-आरवी की अहम बैठक, पांच सूत्री प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.