Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दरभंगा से मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान 1 जुलाई से शुरू
    बिहार

    दरभंगा से मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान 1 जुलाई से शुरू

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दरभंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  एक जुलाई से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है और टिकटों की बुकिंग तेज़ी से हो रही है। पहले दिन की उड़ान का किराया ₹21,000 से अधिक बताया गया है। मुंबई से अकासा की फ्लाइट क्यूपी-1529 सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यहां 40 मिनट रुकने के बाद यह फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 4:45 बजे पहुंचेगी।

    इस सेवा से दरभंगा ही नहीं, बल्कि मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, नेपाल सीमा क्षेत्र समेत अन्य जिलों के लोग लाभ उठा सकेंगे।

    दरभंगा एयरपोर्ट से पहले ही दिल्ली के लिए अकासा की फ्लाइट सेवा चालू हो चुकी है। अभी दिल्ली के लिए स्पाइसजेट, अकासा और इंडिगो की कुल पांच जोड़ी उड़ानें उपलब्ध हैं। वहीं मुंबई के लिए अब स्पाइसजेट और इंडिगो के साथ अकासा भी सेवाएं देगी। बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के लिए भी नियमित उड़ानें चल रही हैं।

    स्पाइसजेट की दरभंगा-बेंगलुरु सेवा भी गुरुवार से फिर शुरू हो रही है। रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 14 विमानों का संचालन हुआ, जिनमें सभी समय से या समय से पहले पहुंचे।

    यात्रियों ने अकासा एयरलाइंस का स्वागत किया है। छात्र मिहिर रंजन और व्यवसायी शुभम ने कहा कि अकासा की एंट्री से किराये में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। अब कम खर्च में तेज़ यात्रा संभव हो सकेगी।

    Also Read : बेटे ने धारदार हथियार से मां पर किया वार, हुआ गिरफ्तार…

    air connectivity air ticket fare air travel bihar akasa airlines bihar air travel bihar vikas cheap air service darbhanga airport darbhanga to delhi flight darbhanga-mumbai flight Flight Booking flight timing Indigo mumbai travel SpiceJet अकासा एयरलाइंस इंडिगो एयर कनेक्टिविटी एयर ट्रैवल बिहार दरभंगा एयरपोर्ट दरभंगा से दिल्ली फ्लाइट दरभंगा-मुंबई फ्लाइट फ्लाइट टाइमिंग फ्लाइट बुकिंग बिहार विकास बिहार हवाई यात्रा मुंबई यात्रा सस्ती हवाई सेवा स्पाइसजेट हवाई टिकट किराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधारदार हथियार से कर दी बूढ़ी मां की हत्या, पुलिस ने दबोचा
    Next Article राजस्थान हाईकोर्ट में ग्रुप डी के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन…जानें DETAILS

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान सर की कोचिंग के बाहर चली गोली, पुलिस जुटी जांच में

    June 3, 2026
    Latest Posts

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.