Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 4:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग पुलिस ने पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उग्रवादी, हथियार बरामद

    हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच उग्रवादियों को कटकमदाग के जंगल से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई. बताया गया कि हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी बसंत गंजू और उसके साथी कटकमदाग थाना क्षेत्र के जमवारी में अपने साथियों के साथ मीटिंग कर रहा है तथा क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने वाला है।सूचना मिलने के बाद छापामारी दल का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने किया। छापामारी दल ने घेराबंदी करते हुए कुख्यात पूर्व जेपीसी कमांडर पुरुषोत्तम गंजू एवं उसके साथ ही नाथ रजवार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर संगठन के अन्य साथियों राजेश कुमार, मोहम्मद वारिस एवं संजय कुमार पांडे को हजारीबाग एवं चतरा के संयुक्त छापामारी दल ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार सभी पांचों उग्रवादियों के पास से अवैध हथियार वह गोली बरामद हुई है. संबंध में कटकमदाग थाना कांड संख्या 92/20 वआम आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उक्त सभी गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों का अपराधिक इतिहास रहा है.ज्ञात हो कि पूर्व जेपीसी कमांडर बसंत गंजू उर्फ पुरुषोत्तम माह सितंबर 2019 में जेल से निकलने के बाद सुजीत सिन्हा व अमन शाह के निर्देशन पर हजारीबाग, चतरा,लातेहार, रामगढ़,रांची के कॉल व्यवसायियों व अन्य व्यवसायियों से डरा धमका कर वसूली कर रहा था. इस दौरान उसने दिसंबर 2019 में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था जिसमें एक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, एक पीस देसी बंदूक, एक देसी पिस्टल, जिंदा गोलियां,5 मोबाइल बरामद किया है. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिष्णुगढ़ ओम प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा आशुतोष सत्यम, मनोज कुमार सिंह, धनंजय सिंह, शंभू नंदीश्वर, उत्तम तिवारी,आनंद आजाद, देवेंद्र कुमार, सागर चौरसिया व अन्य सशस्त्र बल के पुलिस मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रकृति और संस्कृति के संरक्षक हैं आदिवासी समाज : हेमन्त सोरेन
    Next Article कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.