Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रकृति और संस्कृति के संरक्षक हैं आदिवासी समाज : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रकृति और संस्कृति के संरक्षक हैं आदिवासी समाज : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस 2020 के अवसर पर नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी, रांची में पौधारोपण किया

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) को झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। अब हर वर्ष विश्व आदिवासी दिवस के दिन सरकारी छुट्टी होगी। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आदिवासी के नाम पर ही कई चीजें छुपी है। प्रकृति और संस्कृति के बीच रहने वाला है यह समाज प्रकृति के पुजारी हैं। यह गौरव की बात की आज प्रकृति के इतने करीब रहने वाले लोग खुशियां मना रहे है। वैश्विक महामारी के कारण आज का यह कार्यक्रम भव्य तो नहीं हो सका परंतु आने वाले वर्षों में यह दिवस व्यापक रूप से मनाया जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज विश्व आदिवासी दिवस 2020 के अवसर पर नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी, रांची में पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कहीं।

    झारखंड की कला संस्कृति की अलग पहचान

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड जनजातीय बहुल प्रदेश है। यहां की कला संस्कृति की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि संविधान में आदिवासियों को प्रदत्त शक्तियों के बावजूद हम आज इस सफर में कहां तक पहुंचे हैं यह आज हमारे लिए एक सवाल है और चिंतन का विषय है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो। आज का दिन हम सबों को संकल्प लेने का दिन है।

    संक्रमण की चुनौती से निपटना है

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही कोरोना संक्रमण पर सरकार की नजर है। ऐसी परिस्थिति में संक्रमण से जंग भी लड़ना है और जीतना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। राज्य में हमारी कई संस्थाएं और व्यवस्थाएं अभी तक बंद पड़ी हैं। राज्य में आज बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए जो भी बेहतर होगा वो हमारी सरकार कर रही है और आगे भी करेगी। हर समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने साल और करम का पौधारोपण किया

    मुख्यमंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क मोरहाबादी में साल और करम का पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा और उम्मीद है कि इन वृक्षों के फल और फूलों की तरह ही समाज भी आगे बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने राज्य और देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों और दुनिया के कोने-कोने में बसने वाले आदिवासी समुदायों को शुभकामनाएं दी और झारखंडी ‘जोहार’ कहकर नमन किया। मुख्यमंत्री ने नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क में स्थापित झारखंड के वीर सपूत नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    पारंपरिक परिधान में नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पारंपरिक परिधान पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क में पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ने मांदर भी बजाया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष के ज्ञापन पर की परिचर्चा
    Next Article हजारीबाग पुलिस ने पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट शेयर कर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट शेयर कर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.