Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2025 ♦ 4:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»तेजस्वी यादव के समर्थक ने की सड़क की पूजा, बोले- हमारे भगवान को बचाने…
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी यादव के समर्थक ने की सड़क की पूजा, बोले- हमारे भगवान को बचाने…

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के काफिले के साथ हुए सड़क हादसे के बाद एक अनोखी घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात को हुए इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात तीन जवान जख्मी हो गए थे। अब इस घटना के बाद एक समर्थक ने उस सड़क की बाकायदा पूजा-अर्चना की है, जहां यह दुर्घटना हुई थी।

    धन्यवाद सड़क जी…

    एक वायरल वीडियो में देखा गया कि RJD समर्थक सड़क पर अगरबत्ती जलाकर श्रद्धा से नतमस्तक हो रहा है और हाथ जोड़कर सड़क को प्रणाम कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूजा RJD नेता केदार यादव द्वारा नेशनल हाईवे-22 पर की गई है। उन्होंने तेजस्वी यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए मिठाइयां भी बांटीं।

    जिस जगह पर तेजस्वी यादव की क़ाफ़िला दुर्घटना हुई वहां उस सड़क की गयी पूजा,समर्थक बोले हमारे भगवान को बचाने के लिए धन्यवाद सड़क जी #Bihar pic.twitter.com/0f5gw6sKBF

    — Mukesh singh (@Mukesh_Journo) June 7, 2025

    केदार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारे लिए तेजस्वी यादव भगवान के समान हैं। सड़क देवता ने उन्हें सुरक्षित रखा, इसलिए हमने पूजा की है।”

    क्या हुआ था हादसे में?

    यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। उनका काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर हाईवे पर चाय पीने के लिए रुका था। तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर उस गाड़ी से महज 5 फुट की दूरी पर हुई जिसमें तेजस्वी यादव सवार थे। हादसे में जख्मी हुए तीन सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तेजस्वी खुद पहुंचकर उनका हाल-चाल लेने पहुंचे।

    जांच जारी

    पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा में कोई चूक हुई या हादसा सिर्फ लापरवाही का नतीजा था।

    Also Read : घर से महज 300 मीटर की दूरी पर मिली युवक की बॉडी

    Bihar Bihar Politics Kedar Yadav National Highway 22 NH-22 prayers for Tejashwi Yadav Rashtriya Janata Dal Rjd Road Accident road worship security personnel injured Tejashwi Yadav Tejashwi Yadav accident Tejashwi Yadav convoy Tejashwi Yadav news Tejashwi Yadav safety Tejashwi Yadav supporter Tejashwi Yadav supporters' devotion Tejashwi Yadav updates Vaishali district Viral Video केदार यादव तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव काफिला तेजस्वी यादव की लंबी उम्र तेजस्वी यादव न्यूज़ तेजस्वी यादव समर्थक तेजस्वी यादव समर्थकों की श्रद्धा तेजस्वी यादव समाचार तेजस्वी यादव सुरक्षा तेजस्वी यादव हादसा नेशनल हाईवे 22 बिहार राजनीति बिहार राष्ट्रीय जनता दल वायरल वीडियो वैशाली जिला सड़क पूजा सड़क हादसा सुरक्षा जवान घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर से महज 300 मीटर की दूरी पर मिली युवक की बॉडी
    Next Article भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता ने स्क्रीनिंग रोकने की मांग की, भेजा लीगल नोटिस

    June 8, 2025
    झारखंड

    तेज रफ्तार पिकअप ने ननद- भाभी को कुचला

    June 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के वीर सपूत सुनील को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

    June 8, 2025
    Latest Posts

    हेलमेट चेकिंग के नाम पर जमशेदपुर पुलिस की यह कैसी हरकत… (VIDEO)

    June 8, 2025

    सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता ने स्क्रीनिंग रोकने की मांग की, भेजा लीगल नोटिस

    June 8, 2025

    तेज रफ्तार पिकअप ने ननद- भाभी को कुचला

    June 8, 2025

    बिहार के वीर सपूत सुनील को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

    June 8, 2025

    कॉमेडियन जाकिर खान 22 जून को रांची में करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

    June 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.