Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2025 ♦ 4:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले की बाइक जब्त, आरोपी फरार
    झारखंड

    सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले की बाइक जब्त, आरोपी फरार

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फ्लाईओवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (सिरमटोली फ्लाईओवर) पर बाइक से तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। यह बाइक सदर थाना क्षेत्र के बूटी स्थित खिजुरटोली से बरामद की गई, जिसे सदर थाना में रखा गया है। बाइक चलाने वाले युवक की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोली का निवासी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी कासिफ की तलाश में जुटी है।

    फ्लाईओवर

    वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप

    दो दिन पहले कासिफ का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह तेज रफ्तार बाइक से फ्लाईओवर पर खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद आम नागरिकों ने इसकी शिकायत रांची पुलिस से की थी। कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने वायरल वीडियो की जांच के बाद आरोपी का पहचान किया गया है। हालांकि, आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और फरार बताया जा रहा है।

    मंत्री दीपक बरुआ ने लिया संज्ञान

    झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बरुआ ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रांची ट्रैफिक SP को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए। मंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, “इनसे पूछा जाए कि जीवन अनमोल है या जलवा?”

    . @TrafficRanchi इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें,यह लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले है।@ranchipolice इनसे पूछा जाय कि जीवन अनमोल है या जलवा…@DC_Ranchi @HemantSorenJMM https://t.co/DEG9BUSitF

    — Deepak Birua (@deepakbiruajmm) June 6, 2025

    पुलिस की कार्रवाई जारी

    रांची ट्रैफिक SP ने मंत्री को आश्वस्त किया है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला: 38 करोड़ से अधिक की हेराफेरी में 6 कारोबारियों को नोटिस

    Also Read : JPSC इंटरव्यू प्रक्रिया 10 जून से, 864 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    absconding accused bike rider bike seized bike stunt Booty Hunter jharkhand Kartik Oraon Flyover Kasif Khijurtoli Kotwali police overspeeding bike ranchi Ranchi Police rider road safety Sadar Police Station Sirmatoli Flyover stunt performer traffic rule violation कार्तिक उरांव फ्लाईओवर कासिफ कोतवाली पुलिस खिजुरटोली झारखंड ट्रैफिक नियम उल्लंघन तेज रफ्तार बाइक फरार आरोपी बाइक जब्त बाइक राइडर बाइक स्टंट बूटी राइडर रांची रांची पुलिस सड़क सुरक्षा सदर थाना सिरमटोली फ्लाईओवर स्टंटबाज युवक हंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC इंटरव्यू प्रक्रिया 10 जून से, 864 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP छोड़ने का किया ऐलान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी, टाटा स्टील अधिकारी से की बदसलूकी

    June 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता ने स्क्रीनिंग रोकने की मांग की, भेजा लीगल नोटिस

    June 8, 2025
    झारखंड

    तेज रफ्तार पिकअप ने ननद- भाभी को कुचला

    June 8, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी, टाटा स्टील अधिकारी से की बदसलूकी

    June 8, 2025

    सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता ने स्क्रीनिंग रोकने की मांग की, भेजा लीगल नोटिस

    June 8, 2025

    तेज रफ्तार पिकअप ने ननद- भाभी को कुचला

    June 8, 2025

    बिहार के वीर सपूत सुनील को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

    June 8, 2025

    कॉमेडियन जाकिर खान 22 जून को रांची में करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

    June 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.