Dumka : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दुमका पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में जनजातीय समुदाय की स्थिति बेहद खराब हो गई है और सरकार जानबूझकर उन्हें पिछड़ेपन में बनाए रखना चाहती है।
रघुवर दास ने कहा कि राज्य का एक वर्ग झारखंड को ईसाई प्रदेश बनाना चाहता है, जबकि दूसरा इसे इस्लामी प्रदेश में बदलना चाहता है। अगर यही हाल रहा तो झारखंड की स्थिति नागालैंड और मिजोरम जैसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य को बचाने के लिए एक और हूल यानी जन आंदोलन की जरूरत है और वे जल्द ही जनजातीय समाज को जागरूक करने के लिए पद यात्रा शुरू करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार से पेसा कानून जल्द लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 1400 करोड़ रुपये का फंड तभी देगी, जब राज्य सरकार यह कानून लागू करेगी। रघुवर दास ने यह भी पूछा कि सरकार किसके दबाव में पेसा कानून लागू नहीं कर रही है।
उन्होंने महिला हितों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों की संख्या कम की जा रही है। साथ ही उन्होंने घुसपैठ और धर्मांतरण को लेकर चिंता जताई और कहा कि पीएफआई जैसी संगठनों को सरकार छूट दे रही है, जो राज्य के लिए खतरनाक है।
Also Read : अनुसंधानकर्ताओं को मिलेगा नया मोबाइल फोन, एक ही स्रोत से ले सकेंगे मोबाइल सेट
Also Read : बोकारो DC और SP ने परिसदन में किया पौधरोपन, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
Also Read : मुकेश अंबानी ने ICT को दिये 151 करोड़ रुपये का दान
Also Read : बिरसा चौक में नये आरओबी का निर्माण शुरू
Also Read : जमशेदपुर से हर चौथे दिन गायब हो रहे नाबालिग, 80 फीसदी लड़कियों के भागने की ये है वजह…