Deoghar : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से देवघर एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को दी गई। अब देवघरवासियों को राष्ट्रपति के स्वागत का और इंतजार करना होगा।
राष्ट्रपति के दौरे के साथ ही एम्स देवघर में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन भी तय था। लेकिन अब राष्ट्रपति के दौरे के स्थगित होने के कारण दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदली जाएगी। एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने पुष्टि की कि समारोह अब राष्ट्रपति की नई उपलब्ध तिथि के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित करने के बाद जब रांची से देवघर लौट रहे थे, तभी उन्हें राष्ट्रपति भवन से दौरा स्थगित होने की आधिकारिक सूचना मिली। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के 10-11 जून को अन्य कार्यक्रम निर्धारित हो गए थे, जिस कारण यह दौरा टालना पड़ा। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
Also Read : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी
Also Read : विधान परिषद सभापति के कंप्यूटर से डाटा चोरी, EOU की जांच शुरू
Also Read : सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय : तेज प्रताप यादव
Also Read : झारखंड में आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी