Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस मुख्यालय का किया निरीक्षण, बोले- नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाय, आम लोग इसका इस्तेमाल कर सके
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस मुख्यालय का किया निरीक्षण, बोले- नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाय, आम लोग इसका इस्तेमाल कर सके

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2020Updated:August 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    प्रोजेक्ट बिल्डिंग समेत सचिवालय के सभी बिल्डिंगों को एक कैंपस में लाने के विकल्प पर अधिकारियों के साथ किया विचार-विमर्श

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क और पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया l मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए l मेंटेनेंस के अभाव में पार्क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है l यहां झाड़ियां और घास फूस उग आए हैं , जिसे साफ किया जाए ताकि आम लोग इसका इस्तेमाल कर सके l श्री सोरेन ने कहा कि इस पार्क की पहचान एचईसी प्लांट के निर्माण के साथ जुड़ी है lऐसे में इसकी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम उठाए जाएं l

    एक कैंपस में सभी सरकारी दफ्तरों को लाने पर जोर

    नेहरू पार्क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय परिसर का जायजा लिया l यहां अधिकारियों के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श में उन्होंने प्रोजेक्ट बिल्डिंग समेत सचिवालय के सभी बिल्डिंगों को एक कैंपस में लाने पर जोर दिया l इसके साथ ही इस कैंपस का एक मेन गेट के साथ सभी बिल्डिंगों के लिए कनेक्टिंग गेट भी होने चाहिए l मुख्यमंत्री ने एक कॉमन पार्किंग बनाने पर भी जोर दिया l उन्होंने अधिकारियों को इससे संबंधित सभी विकल्पों पर बारीकी से विचार करने को कहा ताकि योजनाबद्ध तरीके से इसे तैयार करने के लिए पहल की जा सके l

    गोल चक्कर से पुलिस मुख्यालय तक का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री ने एचईसी परिसर स्थित गोल चक्कर से पुलिस मुख्यालय तक जायजा लिया l उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट के पुख्ता इंतजाम किए जाएं l सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे परिसर की निगरानी की जाए l उन्होंने यह भी कहा कि रोड के दोनों ओर जहां-तहां होर्डिंग्स लगे हुए हैं उन्हें हटाया जाए l इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए जगह चिन्हित किया जाए l उन्होंने यहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया l इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जरूरत के हिसाब से सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा l

    इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार , स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारी लाल मीणा, आईजी नवीन कुमार, आईजी प्रिया दुबे, आईजी साकेत कुमार सिंह, डीआईजी विजयलक्ष्मी, पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद मौजूद थे l

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमास्क का उपयोग करें तथा नियमों का सख्ती से पालन करें : हेमन्त
    Next Article नकली विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल किंग्स गोल्ड शराब की बड़ी खेप को रांची पुलिस ने पकड़ा, 1 हज़ार से ज्यादा पेटी जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट शेयर कर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट शेयर कर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.