Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में आज दोपहर बाद तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में आज दोपहर बाद तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बीते रोज (मंगलवार) शाम में हुई तेज बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव देखा गया। राजधानी रांची समेत लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में जोरदार बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

    येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोपहर 2 से 3 बजे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। शाम के समय मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज आंधी और वज्रपात का भी खतरा है।

    किन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी?

    मौसम विभाग ने साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला और पाकुड़ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसके साथ ही तीव्र वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

    बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना

    तेज बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग का कहना है कि इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

    जानिए आपके शहर में कितना रहेगा पारा :

    शहर/जिला का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम
    देवघर35°C24°C
    धनबाद35°C24°C
    दुमका35°C24°C
    गिरिडीह35°C24°C
    गोड्डा35°C24°C
    जामताड़ा35°C24°C
    पाकुड़35°C24°C
    साहिबगंज35°C24°C
    कोडरमा38°C26°C
    चतरा38°C26°C
    गढ़वा38°C26°C
    लातेहार38°C26°C
    लोहरदगा38°C26°C
    पलामू38°C26°C
    बोकारो35°C24°C
    रामगढ़35°C24°C
    हजारीबाग35°C24°C
    रांची35°C24°C
    खूंटी35°C24°C
    गुमला35°C24°C
    पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम36°C26°C
    सरायकेला-खरसावां36°C26°C
    सिमडेगा36°C26°C

    निवासियों से अपील :

    मौसम विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। खासकर वज्रपात के समय पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहें।

    Also Read : झारखंड में आज किस जिले में कितना है LPG सिलेंडर का रेट… जानें

    heavy rain jharkhand Jharkhand news Jharkhand weather lightning Meteorological Department rain forecast Storm strong winds Weather weather update Weather Warning Wednesday weather Yellow Alert झारखंड झारखंड मौसम झारखंड समाचार तूफान तेज आंधी बारिश का पूर्वानुमान बुधवार का मौसम मूसलधार बारिश मौसम मौसम अपडेट मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज किस जिले में कितना है LPG सिलेंडर का रेट… जानें
    Next Article IPL 2025 में बिहार के वैभव को मिला ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.