Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2025 ♦ 4:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अब OMR शीट नहीं बल्कि लिखित होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा, JCERT करेगी आयोजन…
    झारखंड

    अब OMR शीट नहीं बल्कि लिखित होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा, JCERT करेगी आयोजन…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा OMR शीट पर नहीं बल्कि पारंपरिक लिखित तरीके से होगी। इस नई प्रणाली को वर्ष 2026 से लागू किया जाएगा।

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की जगह अब इन परीक्षाओं का आयोजन झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) करेगा। यह घोषणा स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि जैक पर परीक्षाओं का अत्यधिक बोझ होने के कारण यह बदलाव जरूरी था।

    परीक्षा पैटर्न में प्रमुख बदलाव:
    •अब पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं OMR शीट पर नहीं होंगी।
    •परीक्षाएं लिखित रूप में होंगी, जिनमें लघु, मध्यम और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।
    •पहली और दूसरी कक्षा की परीक्षाएं केवल मौखिक रूप से ली जाएंगी।
    •पहली से सातवीं कक्षा तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा।
    •परीक्षा परिणाम ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।

    सचिव ने बताया कि आने वाले समय में जेसीईआरटी को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं मैट्रिक और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब डिग्री कॉलेजों और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक भी कर सकेंगे।

    यह नई व्यवस्था न केवल परीक्षा को ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाएगी बल्कि छात्रों के बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा देगी। स्कूल स्तर पर मूल्यांकन से बच्चों की कमजोरियों को समय रहते पहचाना और सुधारा जा सकेगा।

    झारखंड में यह परिवर्तन करीब 8 लाख छात्रों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। शिक्षा विभाग का यह कदम राज्य के शैक्षणिक भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

    Also read: JAC 10वीं के टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल भी मिलेगा इनाम…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाराज होकर घर से निकल गयी थी प्रशंसा कुमारी, बड़ा तालाब में मिली ला’श
    Next Article साहिबगंज में कोविड वार्ड तैयार, प्रभारी DS ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड

    केंद्र से कई राज्यों को मिला कर, झारखंड फिर रहा पीछे…

    May 30, 2025
    झारखंड

    JAC 10वीं में 45% अंक लाने वालों को भी ₹10,000 की स्कॉलरशिप, 15 लाख तक का लोन…

    May 30, 2025
    क्राइम

    साइबर ठगी करने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दबोचा

    May 30, 2025
    Latest Posts

    दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कुछ के मार्ग बदले… देखें लिस्ट 

    May 30, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, फिर…

    May 30, 2025

    मलयालम डायरेक्टर के साथ काम कर सकते हैं सलमान खान, मिलाया हाथ

    May 30, 2025

    केंद्र से कई राज्यों को मिला कर, झारखंड फिर रहा पीछे…

    May 30, 2025

    इंडियन ओवरसीज बैंक में 400 पदों पर भर्ती, कल तक करें आवेदन 

    May 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.