Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन पर पूर्व मैनेजर ने दर्ज कराई FIR… जानें वजह
    मनोरंजन

    साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन पर पूर्व मैनेजर ने दर्ज कराई FIR… जानें वजह

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उन्नी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता उन्नी मुकुंदन इन दिनों गंभीर विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार उनके पूर्व मैनेजर विपिन कुमार ने उन पर शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. पीड़ित ने कोच्चि के इन्फो पार्क पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

    सोशल मीडिया पोस्ट बना झगड़े की वजह

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच पहले से ही मनमुटाव था. विवाद तब और बढ़ गया जब विपिन कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अन्य अभिनेता की तारीफ कर दी. कहा जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर उन्नी मुकुंदन ने अपने पूर्व मैनेजर से फ्लैट पर मारपीट की और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. विपिन इस घटना में जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

    अभी तक नहीं आया अभिनेता का बयान

    घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अब तक उन्नी मुकुंदन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फैंस और फिल्म इंडस्ट्री इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टर से सफाई की उम्मीद कर रहे हैं.

    वर्कफ्रंट की बात

    उन्नी मुकुंदन को हाल ही में 2024 में रिलीज़ हुई एक्शन फिल्म ‘मार्को’ में देखा गया था, जिसे अब तक की सबसे हिंसक मलयालम फिल्मों में से एक माना गया है. इसके अलावा वह फिल्म ‘गेट सेट बेबी’ में भी नजर आए थे. आने वाले समय में वह ‘मिंडियम परंजुम’ नामक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे.

    Also Read : नगर विकास विभाग की निविदाओं में अब झारखंड जीएसटी सर्टिफिकेट देना होगा अनिवार्य

    Actor Controversy film industry controversy Fir former manager Info Park Kochi police physical abuse South Cinema South Indian actor Unni Mukundan verbal abuse Vipin Kumar अभिनेता इन्फो पार्क उन्नी मुकुंदन एफआईआर कोच्चि पुलिस पूर्व मैनेजर फिल्म इंडस्ट्री विवाद मौखिक दुर्व्यवहार विपिन कुमार विवाद शारीरिक दुर्व्यवहार साउथ इंडियन अभिनेता साउथ सिनेमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर विकास विभाग की निविदाओं में अब झारखंड जीएसटी सर्टिफिकेट देना होगा अनिवार्य
    Next Article इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह निलंबित, डीआईजी ने की कार्रवाई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    झारखंड

    ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, FIR दर्ज

    May 8, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.