Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : टॉप-2 की जंग में भिड़ेंगी मुंबई और पंजाब… जानें जयपुर की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : टॉप-2 की जंग में भिड़ेंगी मुंबई और पंजाब… जानें जयपुर की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का लीग चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं. लेकिन अब असली जंग है टॉप-2 में जगह बनाने की, जिससे क्वालिफायर-1 में एंट्री मिले. इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी.

    सीमा संघर्ष के चलते बदला वेन्यू

    यह मुकाबला हालांकि राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान माने जाने वाले जयपुर में खेला जा रहा है, लेकिन इसका कारण हाल ही में भारत-पाक सीमा पर हुआ संघर्ष है. उसी के चलते IPL 2025 के कुछ मैच रद्द किए गए थे और फिर जब लीग दोबारा शुरू हुई, तो BCCI ने सिर्फ छह मैदानों को चुना, जिनमें जयपुर भी शामिल है.

    पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों को मिलेगा भरपूर साथ

    जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है. यहां बल्लेबाजी करना आसान होता है और पहली पारी में 170–180 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है. हालांकि, हाल के मैचों में इस पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. पिछले मैच में दोनों टीमों ने 200+ रन बनाए थे. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, खासकर अगर ओस का प्रभाव रहा तो.

    मैदान पर आंकड़ों की नजर

    IPL इतिहास में जयपुर के इस मैदान पर अब तक 63 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 40 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है. इससे साफ है कि टॉस जीतना और पहले गेंदबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है. इस मैदान का हाईएस्ट टोटल (Highest Total) इसी सीजन पंजाब किंग्स ने राजस्थान के खिलाफ 219 रन बनाकर बनाया था, जबकि सबसे कम स्कोर राजस्थान रॉयल्स का रहा है, 2023 में RCB के खिलाफ महज 59 रन.

    मौसम भी बन सकता है फैक्टर

    जहां तक मौसम की बात है, तो जयपुर में आज (सोमवार) को बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है.

    संभावित प्लेइंग-11 :

    पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

    मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

    Also Read : देर रात नक्सलियों के साथ नेतरहाट में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर व 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

    Cricket News IPL 2025 IPL clash IPL मुकाबला Jaipur match league stage Mumbai Indians Mumbai vs Punjab playoff teams Punjab kings Qualifier 1 race for top 2 Sawai Mansingh Stadium today’s match top-2 race आईपीएल 2025 आज का मैच क्रिकेट न्यूज़ क्वालिफायर-1 जयपुर मैच टॉप-2 की जंग टॉप-2 की दौड़ पंजाब किंग्स प्लेऑफ टीमें मुंबई इंडियंस मुंबई बनाम पंजाब लीग चरण सवाई मानसिंह स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम रहेगा ‘कूल-कूल’, जानें वेदर अपडेट
    Next Article पटना में भी कोरोना की एंट्री, दो मरीज पॉजिटिव मिले

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.