Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»आखिर कौन है तेज प्रताप के साथ यह लड़की, फोटो हो रही वायरल…
    बिहार

    आखिर कौन है तेज प्रताप के साथ यह लड़की, फोटो हो रही वायरल…

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट से उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि वे अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और उनसे सच्चा प्यार करते हैं। उन्होंने अपने साथ अनुष्का की एक तस्वीर भी साझा की है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर तेज़ी से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, और सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर अनुष्का यादव कौन हैं?

    फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा तेज प्रताप ने?

    तेज प्रताप यादव ने लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव हूं और मेरे साथ इस तस्वीर में जो हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हम एक रिलेशनशिप में हैं।

    मैं यह बात आप सब से बहुत दिनों से कहना चाहता था, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं। इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके सामने रख रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आप सब मेरी भावनाओं को समझेंगे।”हालांकि उन्होंने अनुष्का यादव के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है, और न ही अनुष्का को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध है। इसी वजह से लोग जानना चाहते हैं कि यह अनुष्का यादव कौन हैं, जिनसे तेज प्रताप इतने वर्षों से प्रेम संबंध में हैं। खासकर तब, जब उन्होंने 2018 में ऐश्वर्या राय से शादी भी की थी और बाद में तलाक ले लिया।तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि प्यार करना अच्छी बात है लेकिन सोचने वाली बात है कि जब 12 साल से प्रेम संबंध था तो एश्वर्या के साथ शादी क्यों की? उसकी जिंदगी बर्बाद क्यों की? एक ने लिखा कि आपने बहुत अच्छी खबर दी है, आप दोनों को शुभकामनाएं लेकिन आपको भी सोचना चाहिए था कि एश्वर्या से शादी क्यों की आपने? एक लड़की के साथ इस तरह का खिलवाड़ आपने क्यों किया था?एक सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा कि तेज प्रताप भैया को इश्क हो गया है, अपने दिल का वोट अनुष्का को दे दिए हैं। एक अन्य ने लिखा कि अपने तेजू भैया प्यार के मामले में किसी से कम हैं क्या? एक ने लिखा कि साल 2018 में शादी हुई तो 12 साल से रिलेशन में कैसे थे? मतलब रिलेशन में रहने के दौरान ही शादी कर ली थी? गजब स्क्रिप्ट है भाई। एक अन्य ने लिखा कि आपको दोनों को बहुत-बहुत बधाई, अच्छी जोड़ी है लेकिन आपको किसी के जीवन के साथ नहीं खेलना चाहिए था।

    Also read: गृहप्रवेश के तीन दिन बाद ही घर में हुई चोरी, कीमती सामान ले उड़े चोर

    Also read: रंगे हाथ पकड़े गए तीन साइबर अपराधी, तीन मोटरसाइकिल भी किया गया जब्त

    # Bihar news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगृहप्रवेश के तीन दिन बाद ही घर में हुई चोरी, कीमती सामान ले उड़े चोर
    Next Article कैटरिंग का काम करने वाली दो महिलाओं को RPF ने दबोचा, बैग से निकला ये सामान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.