Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 12:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार
    देश

    वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद तुफैल, निवासी दोषीपुरा, के रूप में हुई है।

    एटीएस की टीम ने आदमपुर क्षेत्र में छापेमारी कर उसे पकड़ा और उसके पास से मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तुफैल व्हाट्सएप ग्रुप्स के ज़रिए पाकिस्तान समर्थित राष्ट्रविरोधी संगठनों से जुड़ा था और भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ पाकिस्तान को भेज रहा था।

    जांच एजेंसियों के अनुसार, तुफैल प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-लब्बैक’ के कट्टरपंथी नेताओं, विशेष रूप से मौलाना शाद रिजवी के वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर साझा करता था। वह ‘गजवा-ए-हिंद’, शरीयत लागू करने और बाबरी मस्जिद का बदला लेने जैसे उग्रवादी एजेंडे को फैलाने में भी सक्रिय था।

    बताया जा रहा है कि उसने राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, काशी, जामा मस्जिद, लाल किला और निजामुद्दीन औलिया दरगाह जैसे कई संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें और जानकारियाँ पाकिस्तानी एजेंसियों को भेजीं। इसके अलावा, वह इन गतिविधियों में अन्य युवाओं को भी जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

    तुफैल के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में केस दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ गई है और वाराणसी सहित राज्य भर में खुफिया निगरानी तेज कर दी गई है।

    Also read: जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    Also read: अब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…

    Also read: एक बार फिर लौट आया कोविड-19, जानें कितने केसेस अब तक आए सामने…

    Also read: एशिया का सबसे बड़ा साल वन बनेगा Wild Life Sanctuary, सरयू राय बोले- 16 साल की मेहनत रंग लाई…

    Also read: जाम में फंसी एंबुलेंस, महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया
    Next Article 23 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    देश

    भारत जल्द गगनयान मिशन से करेगा उड़ान, बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन : PM मोदी

    August 23, 2025
    ट्रेंडिंग

    भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, ट्रंप ने जताया भरोसा

    August 23, 2025
    देश

    चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

    August 23, 2025
    Latest Posts

    भारत जल्द गगनयान मिशन से करेगा उड़ान, बनाएगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन : PM मोदी

    August 23, 2025

    रामगढ़ में NH-33 पर भीषण ट्रक हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

    August 23, 2025

    जेपी गंगा पथ बनेगा पर्यटन स्थल, ‘गंगा किनारे’ प्रोजेक्ट में होगा भव्य विकास

    August 23, 2025

    BREAKING : खूंखार मयंक सिंह को रंगदारी मामले में ATS करेगी रामगढ़ कोर्ट में पेशी, आरोप पत्र समर्पित करने के बाद जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

    August 23, 2025

    रांची में जोरशोर से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई पक्की

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.