Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एशिया का सबसे बड़ा साल वन बनेगा Wild Life Sanctuary, सरयू राय बोले- 16 साल की मेहनत रंग लाई…
    झारखंड

    एशिया का सबसे बड़ा साल वन बनेगा Wild Life Sanctuary, सरयू राय बोले- 16 साल की मेहनत रंग लाई…

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित एशिया का सबसे घना और विशाल साल वृक्षों का जंगल सारंडा अब वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनने जा रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और जदयू नेता सरयू राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरी 16 साल की लड़ाई आज सफल हो गई।”

    विधायक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा के 57,000 हेक्टेयर क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारण्य घोषित करने का आदेश दिया है और इसके लिए राज्य सरकार को 23 जुलाई 2025 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। सारंडा वन प्रमंडल में सीमांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

    सरयू राय 2009 से सारंडा को अभ्यारण्य घोषित करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो खनन के लालच में सारंडा जंगल समाप्त हो सकता था। जंगल की खनिज संपदा को विदेशी कंपनियों को बेचने का भी आरोप उन्होंने लगाया और कहा कि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

    उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटिश काल में सारंडा को सेंचुरी घोषित करने की अधिसूचना की खोज के लिए उन्होंने विधानसभा में कई बार मांग की, पर अधिसूचना कहीं नहीं मिली। अंततः मामला एनजीटी और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार के वन विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए माफी मंगवाई और अभ्यारण्य बनाने का आदेश दिया।

    सरयू राय ने कहा कि यह फैसला जंगल को विनाश से बचाएगा। प्रस्तावित सेंचुरी के 57,000 हेक्टेयर क्षेत्र में से करीब 13,000 हेक्टेयर को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया जाएगा। चाईबासा के उपायुक्त ने भी सीमांकन प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है।

    Also read: जाम में फंसी एंबुलेंस, महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म…

    Also read: पाकुड़ के इन दो गौशाला का जायजा लिया राजीव रंजन प्रसाद ने

    Also read: शातिर साइबर अपराधी मुस्ताक अंसारी से मिले 16 लाख 58 हजार कैश, गया जेल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजाम में फंसी एंबुलेंस, महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म…
    Next Article गोड्डा में लोन के नाम पर युवक से 93,600 रुपए की ठगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.