Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 8:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में आलू लदे ट्रक ने मचाई तबाही, दो घर तहस-नहस
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में आलू लदे ट्रक ने मचाई तबाही, दो घर तहस-नहस

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब 3:00 बजे चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर एक आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर अंधारिया गांव में एक घर में घुस गया। पश्चिम बंगाल से आलू लेकर जमशेदपुर जा रहा ट्रक (नं. WB 33B/9941) बिजली के खंभे को तोड़ते हुए रामसाई टुडू और किशुन हेंब्रम के घर में जा घुसा। हादसे में दोनों घर बुरी तरह टूट गए।  सौभाग्यवश रामसाई टुडू अपने परिवार समेत बाल-बाल बच गए, क्योंकि घटना के समय वे सभी घर में ही सो रहे थे।

    चालक और खलासी फरार

    हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि सड़क पर दूर तक खून के धब्बे फैले होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक बुरी तरह टूट गया है, और घर की छत पर लगे बांस-लकड़ी के रोले और शीशे टूटकर अंदर तक घुस आए हैं।

    बिजली आपूर्ति बाधित, यातायात ठप

    बिजली के खंभे को टक्कर लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तारों में खिंचाव के कारण आस-पास के कई खंभे भी टूटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मोहन सोरेन और चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस फरार चालक और खलासी की तलाश में जुटी है।

    Also Read : भारतीय सेना को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्स का अनोखा ट्रिब्यूट

    Also Read : सिंगपोरा में चल रही ताबड़तोड़ गो’लियां, कई आतंकी घिरे

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 22 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Andhariya village Bengal truck Chakulia Dhalbhumgarh helper absconding house destroyed jamshedpur Jamshedpur accident Jharkhand news Kishun Hembram major accident Ramsai Tudu Road Accident Road accident Jharkhand road safety serious accident truck accident truck accident news truck driver absconding truck entered the house truck loaded with potatoes WB 33B/9941 अंधारिया गांव आलू लदा ट्रक किशुन हेंब्रम खलासी फरार गंभीर हादसा Jharkhand घर तबाह चाकुलिया जमशेदपुर जमशेदपुर हादसा झारखंड झारखंड न्यूज ट्रक घर में घुसा ट्रक चालक फरार ट्रक दुर्घटना ट्रक दुर्घटना समाचार ट्रक हादसा धालभूमगढ़ बंगाल ट्रक बड़ी दुर्घटना रामसाई टुडू सड़क दुर्घटना सड़क दुर्घटना झारखंड सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना को सुखविंदर सिंह और मीत ब्रदर्स का अनोखा ट्रिब्यूट
    Next Article मैंथा फैक्ट्री में भीषण आ’ग, एक मजदूर लापता, लाखों का नुकसान

    Related Posts

    झारखंड

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025
    Latest Posts

    चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजे गये बैद्यनाथ कुमार, बाल अधिकार और तस्करी रोकने में उल्लेखनीय योगदान

    August 22, 2025

    SSP की SIT ने 8 घंटे में सुलझा लिया लुम्बा ह’त्याकांड, प्रेमी संग रहने के चक्कर में आशिक के हाथों गीता ने म’रवा डाला पति को

    August 22, 2025

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.