Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»8th Pay Commission का खुलेगा पिटारा! सैलरी-पेंशन में होगा कितना उछाल…जानें
    ट्रेंडिंग

    8th Pay Commission का खुलेगा पिटारा! सैलरी-पेंशन में होगा कितना उछाल…जानें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    8th Pay Commission
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अब आधिकारिक रूप से 1 जनवरी 2026 से लागू होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 16 जनवरी 2025 को इसके गठन को मंजूरी दी थी. यह आयोग लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ देगा. इस आयोग का मुख्य उद्देश्य वेतन, भत्तों और पेंशन में ऐसा सुधार करना है जिससे वे मौजूदा महंगाई और जीवनशैली की जरूरतों के अनुसार बेहतर तरीके से अनुकूल हो सकें.

    सैलरी में होगा कितना बदलाव?

    वर्तमान में, लेवल 1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जबकि लेवल 2 की 19,900 रुपये प्रस्ताव के अनुसार, लेवल 1 और 2, लेवल 3 और 4, तथा लेवल 5 और 6 को मिलाकर एकीकृत वेतनमान बनाए जा सकते हैं. इसका फायदा ये होगा कि निचले स्तर के कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा. अगर नया फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक पहुंचा, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि एक 18,000 रुपये की सैलरी बढ़कर 51,480 रुपये तक जा सकती है.

    फिटमेंट फैक्टर क्या होता है?

    फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) होता है जिससे पुराने वेतन को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुआ था. पेंशन भी 3,500 रुपये से बढ़कर 9,000 रुपये हो गई थी. 8वें वेतन आयोग में ये 2.5 से 2.86 के बीच रह सकता है. इससे सैलरी दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है, जैसे 40,000 रुपये की सैलरी 1,00,000 रुपये तक जा सकती है.

    पेंशन में क्या होगा बदलाव?

    पेंशनरों के लिए भी यही नियम लागू होगा. जितनी सैलरी बढ़ेगी, उसी अनुपात में पेंशन भी बढ़ेगी. साथ ही, नए आयोग में स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में भी सुधार की संभावना जताई जा रही है.

    कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए नई उम्मीद

    8वां वेतन आयोग लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है. यदि फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है, तो लोगों की सैलरी और पेंशन में बड़ा उछाल आ सकता है. हालांकि आयोग बन गया है, लेकिन Terms of Reference (ToR) अभी घोषित नहीं हुए हैं. यानी आयोग किन बातों पर रिपोर्ट देगा, यह साफ नहीं है. बजट 2025 में भी इसके खर्च का कोई सीधा ज़िक्र नहीं किया गया था.

    Also Read : बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर

    8th Pay Commission 8वां वेतन आयोग allowances Central Employees central government employee salary Government Employees government news government policies government salary inflation lifestyle Narendra modi Pay Commission 2026 pension news pension reform Pensioners salary hike salary revision Union Cabinet कर्मचारियों की सैलरी केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी केंद्रीय कैबिनेट जीवनशैली नरेंद्र मोदी पेंशन समाचार पेंशन सुधार पेंशनधारकों भत्ते महंगाई वेतन आयोग 2026 वेतन वृद्धि वेतन सुधार सरकारी कर्मचारियों सरकारी खबर सरकारी नीतियां सरकारी वेतन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTSPC का जोनल कमांडर बनारस के अस्पताल से गिरफ्तार, पलामू एनका’उंटर में जख्मी हुआ
    Next Article फिर बढ़े सुधा दूध के दाम, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.