Ranchi : झारखंड में इस बार मॉनसून के समय से पहले आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस बार मॉनसून 10-12 जून तक झारखंड में पहुंच सकता है, जबकि सामान्यतः यह 15 जून के बाद आता है। इसका कारण केरल में मॉनसून के आने की परिस्थितियां हैं, जो इस बार सकारात्मक बन रही हैं। केरल में मॉनसून 25-27 मई तक पहुंचने की संभावना है।
अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि झारखंड और अन्य मध्यवर्ती राज्यों में प्री मॉनसून की बारिश समय से पहले हो रही है। सभी परिस्थितियां मॉनसून के समय से पहले आने के लिए अनुकूल हैं। पिछले साल झारखंड में मॉनसून 21 जून को आया था।
राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में प्री मॉनसून की अच्छी बारिश हुई। रांची में 29.2 मिमी बारिश हुई, जबकि देवघर के सिकटिया में 53.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 40.6 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 22 मई को गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 मई को राज्य के बाकी हिस्सों में और 24 मई को उत्तर-पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read : बिहार में शराब तस्करी कर प्रेमी जोड़े ने कमाया मोटा माल, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
Also Read : बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर
Also Read : IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट
Also Read : महारानी ट्रेवल्स की 4 बस जलकर खाक, घंटों मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू
Also Read : डायन होने के शक में दो महिलाओं की ह’त्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Also Read : झारखंड में TAC की अहम बैठक आज, छह प्रस्तावों पर होगा विचार
Also Read : विदेश मंत्री जयशंकर ने की डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन से मुलाकात, PM मोदी का दिया संदेश