Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2025 ♦ 1:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»NMCH में चूहे ने मरीज की पांच उंगलियां कुतरी, RJD सांसद मनोज झा ने कसा तंज – “ये चूहे हैं या डायनासोर?”
    ट्रेंडिंग

    NMCH में चूहे ने मरीज की पांच उंगलियां कुतरी, RJD सांसद मनोज झा ने कसा तंज – “ये चूहे हैं या डायनासोर?”

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 20, 2025Updated:May 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चूहे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नालंदा निवासी अवधेश कुमार नामक मरीज की पांचों पैर की उंगलियां चूहे ने कुतर दीं. घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

    अवधेश कुमार NMCH के हड्डी रोग विभाग में भर्ती थे. उनके पैर में प्लास्टर बंधा हुआ था. शनिवार रात उन्हें बुखार था, इसलिए नींद नहीं आ रही थी, लेकिन कब नींद लगी पता नहीं चला. सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनके पैर की उंगलियों से खून बह रहा है. बेड पर खून के धब्बे थे. जांच में सामने आया कि चूहे ने उनकी सभी उंगलियां कुतर दी थीं.

    इस भयावह घटना पर सियासत भी गर्मा गई है. RJD सांसद प्रो. मनोज झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “बिहार के चूहों में अब अद्भुत क्षमता विकसित हो गई है. ये शराब पी जाते हैं, पहाड़ खोद डालते हैं, और अब मरीजों को भी कुतरने लगे हैं. ये चूहे हैं या डायनासोर?” मनोज झा ने CM नीतीश कुमार और NDA सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “CM का जनता दरबार अब केवल VIP दरबार बनकर रह गया है. आम लोगों की तकलीफें अब वहां नहीं सुनी जातीं.” उन्होंने BJP पर हमला करते हुए कहा कि “अगर हम पर घोटाले का वीडियो चलाया गया, तो हम भी मोदी-शाह के भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के सामने लाएंगे.”

    RJD नेता ने यह भी कहा कि महागठबंधन की सरकार जब भी आती है, पाई-पाई का हिसाब देती है. वहीं, डिप्टी CM सम्राट चौधरी के “जंगलराज” वाले बयान पर झा ने पलटवार करते हुए कहा, “अगर हमारा शासन जंगलराज था, तो उस जंगल के छोटे शेर वही थे.”

    Also Read : जाने-माने एक्टर विशाल अपने जन्मदिन के रोज करेंगे शादी

    Awadhesh Kumar Bihar news government hospital Health department healthcare system Hospital Negligence hospital news Medical Negligence Nalanda Medical College NMCH NMCH incident NMCH हादसा patient's toes Patna hospital patna news rat attack अवधेश कुमार अस्पताल में लापरवाही चूहा हमला नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना अस्पताल पटना न्यूज बिहार समाचार मरीज की उंगलियां मेडिकल लापरवाही सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य व्यवस्था हॉस्पिटल न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड वासियों के लिए खुशखबरी, PDS सिस्टम से मिलेगा समय पर राशन…
    Next Article गायसल रेलवे स्टेशन पर डेमू पैसेंजर ट्रेन में आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल बोले- CBI जांच से बचने के लिए हुई ACB की कार्रवाई

    May 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सरकार को लगाया 38 करोड़ का चूना, IAS विनय चौबे व गजेंद्र सिंह भेजे गए जेल

    May 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह

    May 20, 2025
    Latest Posts

    JPSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें पूरी लिस्ट…

    May 20, 2025

    विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल बोले- CBI जांच से बचने के लिए हुई ACB की कार्रवाई

    May 20, 2025

    झारखंड सरकार को लगाया 38 करोड़ का चूना, IAS विनय चौबे व गजेंद्र सिंह भेजे गए जेल

    May 20, 2025

    14 दिनों की न्यायिक हिरासत में IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह

    May 20, 2025

    जमशेदपुर के मानगो में फिर हुई बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात गायब

    May 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.