Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में हाईवे पर खनिज ढुलाई पर इतना लगेगा ट्रिप टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना
    झारखंड

    झारखंड में हाईवे पर खनिज ढुलाई पर इतना लगेगा ट्रिप टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब राज्य के सभी हाईवे पर खनिज ढोने वाले यांत्रिक वाहनों से प्रति ट्रिप 150 रुपये टोल टैक्स लिया जाएगा। यह नियम “झारखंड हाइवे शुल्क (दर निर्धारण एवं संग्रहण) संशोधन नियमावली, 2025” के तहत लागू किया गया है।

    प्रति ट्रिप 150 रुपये टोल टैक्स

    अब यदि कोई वाहन खनिज जैसे कोयला, पत्थर आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाता है, तो उसे प्रति यात्रा 150 रुपये टोल शुल्क देना होगा। कुछ छूट प्राप्त वाहनों को छोड़कर, यह नियम सभी खनिज ढोने वाले वाहनों पर लागू होगा।

    नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना और वाहन जब्ती का प्रावधान

    यदि कोई वाहन मालिक या चालक निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं करता है, तो उस पर अधिकतम तीन गुना जुर्माना लगाया जाएगा। भुगतान न होने पर 15 दिन के भीतर यह दंड लगाया जाएगा और इसके बाद वाहन जब्त भी किया जा सकता है। राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को निर्धारण प्राधिकारी और विभाग के संयुक्त सचिव को मूल्यांकन प्राधिकारी बनाया है। दंड के खिलाफ अपील मूल्यांकन प्राधिकारी के पास की जा सकती है।

    ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान अनिवार्य

    सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि टोल टैक्स का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा। इसमें खनिज चालान, जीएसटी चालान, वैट चालान और वन पास जैसे दस्तावेज शामिल होंगे।

    राजस्व बढ़ाने की कोशिश, खनिज हो सकता है महंगा

    झारखंड सरकार इस नियम के जरिए राजस्व बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले खनिज पर सेस लगाया गया था और अब परिवहन पर टोल टैक्स लगाया गया है। इससे खनिजों की ढुलाई लागत बढ़ेगी और खनिज महंगे हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय ‘मइंया सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं पर बढ़ते खर्च को देखते हुए लिया गया है।

    Also Read :  पटना एयरपोर्ट पर युवक के बैग में मिला जिंदा कारतूस

    Also Read :  बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक हटी

    Also Read : CM नीतीश आज महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

    Also Read : जम्मू-कश्मीर: 19 मई से फिर खुलेंगे सीमावर्ती इलाके के स्कूल

    Also Read : मयंक यादव फिर से चोटिल, IPL 2025 से बाहर – NCA और BCCI पर उठे सवाल

    Also Read : पैक्स अध्यक्ष के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, बाइक ओवरटेक कर दिया घटना को अंजाम

    Also Read : नगर निगम एक्टिव मोड में, मॉनसून से पहले नालियों की सफाई शुरू

    150 रुपये शुल्क Collection Rules 2025 Government Notification Highway Toll Tax Jharkhand Government Jharkhand Highway Jharkhand Highway Fee Mechanical Vehicles Mineral Haulage Mineral Transport mineral transportation new rule Penalty Provision Per Trip Toll Rate Determination Road Construction Department State Revenue Toll Policy Toll Tax Regulation vehicle challan खनिज ट्रांसपोर्ट खनिज ढुलाई खनिज परिवहन जुर्माना प्रावधान झारखंड सरकार झारखंड हाइवे शुल्क झारखंड हाईवे टोल टैक्स नियम टोल पॉलिसी दर निर्धारण नया नियम पथ निर्माण विभाग प्रति ट्रिप टोल यांत्रिक वाहन राज्य राजस्व वाहन चालान संग्रहण नियमावली 2025 सरकारी अधिसूचना हाईवे टोल टैक्स ₹150 Charge
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुढ़ापे में 3,000 रुपये पेंशन का लाभ कैसे उठाएं… जानें
    Next Article कारगिल में शहीद हुए नवादा के लाल मनीष कुमार को राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.