Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पैक्स अध्यक्ष के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, बाइक ओवरटेक कर दिया घटना को अंजाम
    क्राइम

    पैक्स अध्यक्ष के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, बाइक ओवरटेक कर दिया घटना को अंजाम

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025Updated:May 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पैक्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की शिनाख्त संजय चौधरी उर्फ रामनवमी के तौर पर की गई है. इस सनसनीखेज वारदात को उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया. हमले में उनके साथ बाइक पर मौजूद भूसा कारोबारी गुड्डू सिंह भी जख्मी हो गए हैं. घटना सदर थाना क्षेत्र की है.

    मिली जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष ललिता देवी के बेटे संजय और गुड्डू बाजार से लौट रहे थे, जब अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया. संजय ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी. गोली संजय के सीने में लगी, वहीं गुड्डू के दाहिने हाथ में चोट आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

    इलाके में तनाव

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी SP विश्वजीत दयाल, SDPO विनीता सिन्हा और SSP सुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल के पास खड़ी संजय की बाइक की टंकी पर खून के निशान मिलने से वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सदर थानेदार को हटाने की मांग की है. पुलिस ने क्षेत्र के CCTV कैमरों की जांच की है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक अपराधियों की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं.

    अस्पताल में परिजनों का हंगामा

    जख्मी अवस्था में संजय और गुड्डू को बैरिया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें ब्रह्मपुरा स्थित दूसरे अस्पताल ले गए, जहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस दौरान परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई और हंगामा मच गया. आरोप है कि बैरिया में डॉक्टरों के साथ हाथापाई तक की गई.

    राजनीतिक पृष्ठभूमि

    संजय चौधरी की पत्नी रेखा देवी पंचायत समिति की सदस्य हैं और संजय खुद मुखिया चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. परिजनों का आरोप है कि उन्हें कुछ लोगों से धमकी मिल रही थी.
    यह परिवार पहले भी निशाने पर रहा है. इसी साल 19 मार्च को संजय के चचेरे भाई और प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन चौधरी की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. उस मामले में कुख्यात अपराधी बिट्ट ठाकुर पर सुपारी देने का आरोप लगा था.

    गिरफ्तारी की मांग

    पैक्स संघ के जिला महामंत्री चंदेश्वर प्रसाद चौधरी ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस हत्या के पीछे राजनीतिक और आपराधिक रंजिश की आशंका जता रही है और सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है.

    Also Read : कनाडा में सिख व्यवसायी हरजीत सिंह की गो’ली मा’रकर ह’त्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

    # Bihar Crime Bike-Borne Criminals Crime news fodder trader Guddu Singh murder muzaffarpur Muzaffarpur crime PACS president Ramnavmi Sadar Police Station Sanjay Chaudhary sensational incident Shooting Incident shot dead अपराध समाचार गुड्डू सिंह गोली मारकर हत्या . गोलीकांड पैक्स अध्यक्ष बाइक सवार अपराधी बिहार क्राइम भूसा कारोबारी मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर अपराध रामनवमी संजय चौधरी सदर थाना सनसनीखेज वारदात हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निगम एक्टिव मोड में, मॉनसून से पहले नालियों की सफाई शुरू
    Next Article IPL 2025 से बाहर हुए मयंक यादव, उनकी जगह कौन… जानिए

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.