Johar live Desk : हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्तियां केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, लॉ, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस और अन्य विषयों के लिए की जाएंगी। आवेदन 5 जून तक कर सकते है। इसके लिए 42 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता
- संबंधित विषय में मिनिमम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री
- NET/SLET पास या Ph.D. जरूरी
- रिसर्च पब्लिकेशन की आवश्यकता हो सकती है (पद के अनुसार)
सैलरी स्केल:
- प्रोफेसर: ₹1,44,200 – ₹2,18,200 प्रति माह
- एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,31,400 – ₹2,17,100 प्रति माह
- असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹57,700 – ₹1,82,400 प्रति माह
चयन प्रक्रिया
- इंटरव्यू
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ESM (UR): ₹1600
- हरियाणा निवासी महिलाएं: ₹800
- SC/BC-A/BC-B/EWS (हरियाणा): ₹400
- दिव्यांग (हरियाणा): नि:शुल्क
आवेदन कैसे करें
- ऑफिशियल वेबसाइट: recruitment.mdu.ac.in पर जाएं
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सब्मिट करके उसका प्रिंटआउट निकालें
Also Read : बिहार में इस दिन तक पूरी होगी शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया
Also Read : MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कांग्रेस ने उठाया सवाल
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नालंदा के चंडी में भव्य तिरंगा यात्रा
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में नालंदा के चंडी में भव्य तिरंगा यात्रा
Also Read : 15 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार
Also Read : भारत के इस इलाके में धराया पाकिस्तानी जासूस.. जानें