Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सिर्फ केस होना काफी नहीं है, राहुल गांधी को जेल भेज देना चाहिए : दिलीप जायसवाल
    ट्रेंडिंग

    सिर्फ केस होना काफी नहीं है, राहुल गांधी को जेल भेज देना चाहिए : दिलीप जायसवाल

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश करने पर बड़ा सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. जिला प्रशासन ने राहुल गांधी समेत 120 लोगों पर दो FIR दर्ज की हैं. आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत छात्रावास में प्रवेश कर भीड़ जुटाई.

    घटना के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मांग की है कि राहुल गांधी को न केवल केस का सामना करना चाहिए, बल्कि उन्हें जेल भी भेजा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कोई भगवान नहीं हैं कि कानून तोड़ें और उनके खिलाफ कार्रवाई न हो. यह बिहार है, चाणक्य की धरती, यहां कानून से ऊपर कोई नहीं.”

    बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर थे, जहां उन्होंने पटना और दरभंगा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया. दरभंगा में वे अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे, जहां छात्रों से संवाद किया. कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. विवाद के बीच राहुल गांधी बिना किसी सरकारी अनुमति के अंबेडकर छात्रावास पहुंच गए और कुछ देर छात्रों से बातचीत कर वहां से निकल गए. इसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ भीड़ इकट्ठा करने और अनुमति के बिना परिसर में घुसने को लेकर मामला दर्ज किया.

    दिल्ली रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि उन्हें इन मामलों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “उन्हें इन केस से फर्क नहीं पड़ता. उन्हें वह मेडल की तरह देखते हैं. राहुल ने दावा किया कि उनके खिलाफ 30-32 केस पहले से हैं.” फिलहाल इस मामले ने राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज कर दिया है.

    Also Read : पुल के नीचे मिली महिला की ला’श, ह’त्या की आशंका

    Ambedkar hostel Bihar Bihar Politics Bjp Congress crowd gathering Darbhanga demand for jail Dilip Jaiswal District Administration Fir Indian politics land of Chanakya Law Violation political controversy Political Dispute Rahul Gandhi unauthorized entry अंबेडकर छात्रावास कांग्रेस कानून का उल्लंघन चाणक्य की धरती जिला प्रशासन जेल की मांग दरभंगा दिलीप जायसवाल बिना अनुमति प्रवेश बिहार बिहार राजनीति बीजेपी भारतीय राजनीति भीड़ जुटाना राजनीतिक विवाद राहुल गांधी सियासी हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSnapchat पर अनजान शख्स को दोस्त बनाना पड़ा महंगा, 11 साल की बच्ची हुई यौ’न शो’षण की शिकार
    Next Article धनबाद सहित तीन जिलों में खोले गए नए अवर निबंधन कार्यालय, पद भी सृजित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.