Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पुल के नीचे मिली महिला की ला’श, ह’त्या की आशंका
    क्राइम

    पुल के नीचे मिली महिला की ला’श, ह’त्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : सीवान जिले में आज यानी शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सोन नदी के पुल के नीचे एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई और फिर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला हनुमानगंज की है.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह पुल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, जिससे क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गश्ती की कमी के चलते अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची और बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने मीडिया को बताया कि बॉडी को 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा ताकि यदि कोई परिजन पहचान करे, तो शव उन्हें सौंपा जा सके.

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या घटनास्थल पर ही हुई या डेड बॉडी को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया. साथ ही महिला की शिनाख्त व हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है.

    Also Read : पटना जंक्शन क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से राहत : CM कल करेंगे अत्याधुनिक मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन

    # Bihar Crime body under the bridge female body half naked body Hanumanganj Local News Mairwa police station murder protest by villagers sensational case Siwan Son River suspicion of rape Tithra Tola today's incident अर्धनग्न शव आज की घटना ग्रामीणों का विरोध तितरा टोला दुष्कर्म की आशंका पुल के नीचे शव बिहार क्राइम महिला शव मैरवा थाना सनसनीखेज मामला सीवान सोन नदी स्थानीय समाचार हत्या हनुमानगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक सीपी सिंह का जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान
    Next Article कान्स 2025 : 17 साल की नितांशी गोयल का दिखा अलग लूक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.