Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Oct, 2025 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»PLFI के तीन कुख्यात उग्रवादी धराए, बंदूक और गोलियां जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI के तीन कुख्यात उग्रवादी धराए, बंदूक और गोलियां जब्त

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार की चंदवा पुलिस ने PLFI के तीन कुख्यात उग्रवादियों को गिरप्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में चंदवा निवासी संतोष उरांव, लोहरदगा कुडू निवासी बालक राम और बालूमाथ निवासी आशीष उरांव शामिल है। इन लोगों को चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल से दबोचा गया है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, सात जिंदा गोलियां और सात मोबाइल फोन जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को DSP अरविंद कुमार ने किया।

    DSP अरविंद कुमार ने मीडिया को बताया कि लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव को इंफॉर्मेशन मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा गांव के पास जंगल में कुछ उग्रवादी जुटे हैं। किसी हिंसक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई और उग्रवादियों को दबोचने के वास्ते रेड मारी गयी। पुलिस की टीम ने बताये गये लोकेशन पर चारों ओर से घेराबंदी कर तीन उग्रवादियों को धर दबोचा। तलाशी के दरम्यान गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देसी बंदूक और गोलियां सहित अन्य सामान बरामद हुए।

    DSP ने बताया कि लोगों को डरा-हड़का कर उनसे रंगदारी वसूलना इन उग्रवादियों की फितरत है। धराये उग्रवादियों के खिलाफ लातेहार जिले के अलावा आसपास के दूसरे जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं अपराधियों ने बीते दिनों चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव में रंगदारी के लिए ईंट भट्ठा और क्रेसर के पास गोलीबारी की थी। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश भी थी। PLFI के इन उग्रवादियों को दबोचने में DSP अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्रवण कुमार और राकेश कुमार महतो की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : चूल्हे की चिंगारी ने छीन ली तीन मासूम बहनों की जिंदगी

    Anti-Naxal Operation arms recovery Ashish Oraon Balak Ram Balumath Chandwa Chandwa police station Country-made Guns crime plot extremism extremist arrest Hargadwa forest jharkhand Jharkhand police latehar live cartridges Lohardaga plfi PLFI extremists PLFI उग्रवादी police action Santosh Oraon अपराध योजना आशीष उरांव उग्रवाद उग्रवादी गिरफ्तारी चंदवा चंदवा थाना जिंदा कारतूस झारखंड झारखंड पुलिस देशी बंदूक नक्सल विरोधी अभियान पुलिस कार्रवाई बालक राम बालूमाथ लातेहार लोहरदगा संतोष उरांव हथियार बरामद हरगड़वा जंगल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली चोरी के आरोप पर 70 लोगों पर FIR, 13.89 लाख जुर्माना
    Next Article छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे गए गवर्नर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025
    झारखंड

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गर्भवती पत्नी को मारकर कुएं में गिराया, बचाने की गुहार लगाई तो दोबारा पत्थर से मार ही डाला

    September 30, 2025
    Latest Posts

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025

    बढ़ा दी गयी पुलिस विभाग में भर्ती की डेट… जानें डिटेल्स

    October 1, 2025

    नवरात्रि 2025 : नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा… जानें महत्व और पूजन विधि

    October 1, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 01 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.