Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में दुकानदारों ने किया सड़क जाम
    झारखंड

    रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में दुकानदारों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची के मोरहाबादी क्षेत्र में बुधवार देर रात नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने गुरुवार की सुबह मोरहाबादी में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पास बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    दरअसल, मोरहाबादी क्षेत्र में बुधवार देर रात नगर निगम की टीम और प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और आर्मी ग्राउंड के चारों ओर से अस्थायी संरचनाओं को तोड़ दिया गया और करीब आधा दर्जन ठेला जब्त कर लिया गया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11 बजे बिना किसी सूचना के दुकानों को तोड़ा और हटाया गया। कई ठेला को जब्त कर ले जाया गया, जिससे दुकानों में रखे सामान खराब हो गए। सब्जी और फल भी खराब हो गए। रोड के बगल में रखे हुए कई ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गए।

    प्रशासन की गाड़ी पर चढ़कर विरोध किया गया। इसके बाद यहां दुकान लगाने वाले स्थानीय दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। रात एक बजे तक लोग नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। महिलाओं ने प्रशासन की गाड़ी पर चढ़कर विरोध जताया। देर रात तक दुकानदार बचे-खुचे अपना सामान हटाते दिखे।

    दुकानदारों का कहना था कि पहले जानकारी देते हम अपनी दुकान हटा लेते। अचानक से आकर ठेला को उठाकर ले जाना, सामान बर्बाद कर देना, यह कहां तक उचित है। कई महिलाओं को हल्की चोटें भी लगी हैं। रात 12:30 बजे के आसपास सभी महिलाएं और पुरुष मोरहाबादी थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

    Also read: 15 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also read: ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    Also read: IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article लखनऊ में चलती बस में लगी आ’ग, पांच की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.