Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…
    झारखंड

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एफएफपी भवन, रांची में बुधवार को ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की। इसमें विभागीय सचिव, अभियंता प्रमुख, निदेशक, परियोजना पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में राज्य में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यों की दिशा तय की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए हर योजना का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में मनरेगा योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। जिन पंचायतों में आवागमन की समस्या है, वहां मिट्टी-मोरम पथ निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही गई। अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल क्षेत्रों में योजनाओं की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया।

    अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दैनिक मांग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे लगभग डेढ़ से दो लाख परिवारों को रोजगार मिल सकेगा। मंत्री ने निर्देश दिया कि इस अभियान को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए बैठक में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट यूनिट निर्माण को बढ़ावा देने और महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। जहां पारंपरिक कुएं बनाना संभव नहीं है, वहां सिंचाई रिंग वेल और लघु सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया।

    खेलकूद और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर खेल मैदानों के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया। मानव दिवस जैसे आयोजनों में महिलाओं और अनुसूचित जनजातीय समुदाय की भागीदारी कम से कम 26 से 28 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने की बात कही गई। जल और मृदा संरक्षण से जुड़ी योजनाओं के त्वरित अनुमोदन और क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए बजट तय किया गया है। साथ ही 10 करोड़ रुपये की लागत से पुलों के निर्माण की योजना भी बनाई गई है।

    बैठक में मंत्री ने लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन कार्यों को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनकी जांच दो माह के भीतर पूरी की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। सभी लंबित कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के लिए तत्काल टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा गया।

    अंत में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रखंड को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना विभाग की जिम्मेदारी है। योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे, यही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Also read: पश्चिमी सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा के लिए IG अखिलेश झा का दौरा

    Also read: दिल्ली के लोगों को लगा रहे थे चूना, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

    Also read: भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की
    Next Article जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    आदिवासी

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.