Ranchi : आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर उसकी हेकड़ी निकालने के बाद भारत के तीनों सेना का इकबाल बुलंद है। पूरे देश में भारतीय जांबाजों की जय-जयकार हो रही है। भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस को सलाम करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिहाज से भाजपा ने आज देश भर में तिरगा यात्रा निकाला है। यह तिरंगा यात्रा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ बैनर तले निकाली गयी है। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
रांची में यह यात्रा मेन रोड के शहीद चौक से शुरू हुई और कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल में इसका समापन हुआ। केंद्री रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष और झारखंड प्रदेश प्रभारी बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता और आम लोग इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से राजधानी गूंज उठी। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह आयोजन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक जनआंदोलन है। तिरंगा यात्रा के जरिए देश की एकता, अखंडता और सैन्य बलों के मनोबल को बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Also Read : UPSC CSE Prelims 2025: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 मई को
Also Read : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गो’ली मा’रकर ह’त्या
Also Read : कनाडा की नई विदेश मंत्री बनीं भारतीय मूल की अनीता आनंद को डॉ. एस. जयशंकर ने दी बधाई
Also Read : तीन महीने में दो हजार राशन कार्ड रद्द, आठ हजार लाभुकों के नाम कटे
Also Read : भूकंप के जोरदार झटकों से हिली ग्रीस की धरती
Also Read : लातेहार में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ