Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 12:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»13 मई से झारखंड में गर्मी से मिलने लगेगी राहत, जानें आज का वेदर अपडेट
    झारखंड

    13 मई से झारखंड में गर्मी से मिलने लगेगी राहत, जानें आज का वेदर अपडेट

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते शाम से तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. आज यानी रविवार सुबह भी रांची में करीब 5 बजे से वर्षा हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई.

    राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और निकटवर्ती उत्तरी-मध्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि इसके बावजूद गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 13 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. इस दिन से गरज के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी.

    आज का तापमान

    रांची में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. सुबह की बारिश के बावजूद उमस बनी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है.

    13 मई तक येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने 13 मई तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 12 मई को दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में गर्मी और उमस के हालात बने रहने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

    15 मई तक “कूल-कूल” रहेगा मौसम

    13 मई के बाद मौसम में स्पष्ट बदलाव देखा जा सकता है. 15 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है.

    Also Read : नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    cool weather jharkhand Jharkhand weather update rain rainfall ranchi relief from heat strong winds weather change weather news गर्मी से राहत झारखंड झारखंड मौसम अपडेट ठंडक तेज हवाएं बारिश मौसम का बदलाव मौसम समाचार रांची वर्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article LIC बिल्डिंग में लगी भयंकर आ’ग, सर्वर रूम को भारी नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.