Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 3:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»CMPDI की आठ गाड़ियां फूंकने में शामिल चार माओवादी गिरफ्तार, 21 मोबाइल जब्त
    झारखंड

    CMPDI की आठ गाड़ियां फूंकने में शामिल चार माओवादी गिरफ्तार, 21 मोबाइल जब्त

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    माओवादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार पुलिस को माओवादी संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र में कोयला जांच कर रही CMPDI कंपनी के आठ वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल चार माओवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में राजकुमार भगत, अरुण गंझू, छत्तीस गंझू और गोविंद गंझू शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    लातेहार SP कुमार गौरव के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। घटना 3 मई को तिलैयादामर और तुरीसोत के जंगल में घटित हुई थी, जहां माओवादियों ने CMPDI द्वारा चलाए जा रहे भूगर्भिक कोयला खनिज जांच के दौरान कर्मचारियों से मोबाइल फोन लूट लिए थे। माओवादियों ने न केवल मोबाइल लूटे, बल्कि दो बोलेरो, दो कैम्पर, दो ट्रक और मशीनों में भी आग लगा दी थी।

    SP कुमार गौरव ने बताया कि माओवादियों ने CMPDI के कर्मचारियों से प्रति बोरिंग दो लाख रुपये की लेवी की मांग की थी, जिसे वे नहीं दे पाए थे। लेवी नहीं मिलने पर माओवादी दस्ते ने इस हमले को अंजाम दिया था। घटना के समय माओवादी समर्थक मुरपा, महुआटाँड और अन्य क्षेत्रों में रहकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इन लोगों ने माओवादियों को मार्गदर्शन और खाने-पीने का सामान भी मुहैया कराया था।

    गिरफ्तार किए गए माओवादी समर्थक स्थानीय ठेकेदारों, बीड़ी पत्ता व्यवसायियों और विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों से लेवी उठाकर माओवादियों को देने का काम करते थे। इनके खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें माओवादियों को विभिन्न लॉजिस्टिक सहायता देने की भूमिका भी शामिल है।

    Also Read : आतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना की सफलता के लिए केदारनाथ में रूद्राभिषेक

    Also Read :  SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2600 पदों पर भर्ती…

    Also Read :  झाप्रसे के दो अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

    Also Read :  झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

     

     

     

    Arrest Arson Arun Ganjhu Chandwa police station Chhatis Ganjhu CMPDI coal investigation Govind Ganjhu Jharkhand police latehar Maoist supporters Maoists mobile phone Naxalites police success Rajkumar Bhagat security action अरुण गंझू आगजनी कोयला जांच गिरफ्तारी गोविंद गंझू चंदवा थाना छत्तीस गंझू झारखंड पुलिस नक्सली पुलिस सफलता माओवादी माओवादी समर्थक मोबाइल फोन राजकुमार भगत लातेहार सुरक्षा कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना की सफलता के लिए केदारनाथ में रूद्राभिषेक
    Next Article नक्सल मुक्त बस्तर रैली का भाकपा ने किया विरोध, कहा…

    Related Posts

    झारखंड

    भैरव सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, CCTV फुटेज मांगा गया

    August 8, 2025
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने दी निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा: झारखंड की आत्मा हैं हमारे शहीद…

    August 8, 2025
    झारखंड

    पलामू के सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता सस्पेंड, केस मैनेज करने के आरोप में हुई कार्रवाई

    August 8, 2025
    Latest Posts

    रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को… जानिए इससे जुड़ी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं

    August 8, 2025

    भैरव सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, CCTV फुटेज मांगा गया

    August 8, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने दी निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा: झारखंड की आत्मा हैं हमारे शहीद…

    August 8, 2025

    अमेरिका की टैरिफ नीति से भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका, Walmart और Amazon ने रोका ऑर्डर…

    August 8, 2025

    पलामू के सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता सस्पेंड, केस मैनेज करने के आरोप में हुई कार्रवाई

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.