Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 5:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड की बेटियां राज्य का गौरव, उनके सपनों को पंख देना हमारी जिम्मेवारी : हेमन्त
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड की बेटियां राज्य का गौरव, उनके सपनों को पंख देना हमारी जिम्मेवारी : हेमन्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2020Updated:July 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप 2021 के लिए चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों से मिल, उनका उत्साहवर्धन किया

    रांची। ये बेटियां झारखण्ड का गौरव हैं, इसका गुमान है हमें। हमारी बेटियों ने संक्रमण के दौर में जबरदस्त साहस और धैर्य दिखाया है। अब यह राज्य सरकार की जिम्मेवारी है कि उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें जरूरी सुविधाएं तथा मार्गदर्शन दिया जाए। आपका प्रशिक्षण मेरी नजरों के सामने हो रहा है। आपको हर वो संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि आप वर्ल्ड कप के दौरान देश का प्रतिनिधित्व कर झारखण्ड का मान बढ़ा सकें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप 2021 के लिए चयनित राज्य की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलने के बाद कही।

    खेल नीति का लाभ जल्द मिलेगा

    मुख्यमंत्री ने कहा झारखण्ड में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों में देश व राज्य का नाम रोशन किया है। खेल को वर्तमान सरकार बढ़ावा देगी। खेल नीति भी तैयार की जा रही है, जिससे वर्तमान खिलाड़ी, आने-वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

    धन्यवाद मुख्यमंत्री जी। संक्रमण के दौर में हमारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है

    अंदर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए चयनित पूर्णिमा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संक्रमण काल में हमारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है, इससे पहले गोवा में संक्रमण की वजह से हमारा प्रशिक्षण प्रभावित हुआ, खाने की भी समस्या थी..लेकिन यहां हमें अच्छे से प्रशिक्षण मिल रहा है। मैं गुमला से आती हूं और मेरे गांव ने खासकर लड़कियों का फुटबॉल खेलने का चलन नहीं था, बावजूद इसके मैंने खेला.. तीन वर्ष से खेल रही हूं..यह मेरे लिए सुखद अनुभूति है।

    संक्रमण के कारण वापस लौंटी

    अगले वर्ष फरवरी-मार्च महीने में प्रायोजित फीफा वर्ल्ड कप 2021 में राज्य की आठ खिलाड़ी शामिल थीं। ये सभी की तैयारी के लिए गोवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही अंडर -17 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के दल में शामिल झारखण्ड की आठ महिला खिलाड़ी अपने घर लौट आई। ये सभी अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप खिलाड़ियों की संभावित 26 सदस्य टीम का हिस्सा हैं।

    यूनिसेफ ने चैंपियन आफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में बढ़ाया हाथ

    मुख्यमंत्री ने इन लड़कियों को सहयोग प्रदान करने के लिए खेल विभाग की ओर से फुटबॉल किट एवं यूनिसेफ की ओर टी-शर्ट्स प्रदान किया। यूनिसेफ ने चैंपियन आफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में चयनित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। यूनिसेफ इन्हें बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के मुद्दों, समुचित पोषण की आवश्यकता, माहवारी, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक परामर्श आदि मुद्दों पर सरकार को दिए जाने वाले तकनीकी सहयोग के रूप में प्रशिक्षित करेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव खेल पूजा सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, यूनिसेफ झारखण्ड प्रमुख प्रशांता दास व अन्य उपस्थित थे।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसामान लेने को लेकर ग्राहक से हुए विवाद में दुकानदार रघुनाथ की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में 23 जुलाई को मिले 405 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, रांची में 198, कुल संख्या 7166

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग के सोनी अलंकार ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाला धनबाद से गिरफ्तार

    July 3, 2025
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से अस्पताल में मिलकर जाना हालचाल

    July 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त

    July 3, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग के सोनी अलंकार ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाला धनबाद से गिरफ्तार

    July 3, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से अस्पताल में मिलकर जाना हालचाल

    July 3, 2025

    चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

    July 3, 2025

    कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त

    July 3, 2025

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.