Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पोकलेन ड्राइवर की हुई जमकर पिटाई, MRMCH में भर्ती
    क्राइम

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पोकलेन ड्राइवर की हुई जमकर पिटाई, MRMCH में भर्ती

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्राइवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिला में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 40 साल के एक पोकलेन ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में हुई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए MRMCH मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है। पुलिस ने उसका बयान लिया है और जांच शुरू कर दी है। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी है।

    ड्राइवर की पहचान बिहार के हाजीपुर जिले के मतेया के राहुल कुमार सिंह के रुप में हुई है। पांडू से नावा बाजार के बीच सड़क बना रही पूजा कंस्ट्रक्शन में राहुल कुमार सिंह पोकलेन चलाता है। घटना शुक्रवार देर रात

    कुंभीकला कंस्ट्रक्शन कैम्प से दो किलोमीटर दूर जमारी गांव में हुई। बताया जाता है कि पोकलेन ड्राइवर राहुल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसके घर छोड़ने जा रहा था। गांव में पहुंचने पर लड़की ने स्थानीय लोगों को बताया कि पोकलेन ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। 30 से 40 की संख्या में ग्रामीणों ने ड्राइवर की पिटाई की। रात 2 बजे घटना की जानकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर को हुई।

    सूचना मिलने पर सुपरवाइजर और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। ड्राइवर को जख्मी हालत में मौके से उठाकर जान बचाने के लिए थाना में ले गए। शनिवार सुबह छह बजे MRMCH में भर्ती कराया। उसका इलाज किया गया और उसे खतरे से बाहर बताया गया है। ड्राइवर के दोनों कंधे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

    Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती…

    Also Read : माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ

    abuse assault Bishrampur child crime crime hospital admission Jamari village jharkhand law and order medical examination Medininagar minor minor victim MRMC Hospital palamu poclain driver police investigation statement recorded अपराध अस्पताल में भर्ती एमआरएमसीएच कानून व्यवस्था जमारी गांव झारखंड दुष्कर्म नाबालिग नाबालिग पीड़िता नाबालिग से दुष्कर्म पलामू पिटाई पुलिस जांच पोकलेन ड्राइवर बयान दर्ज बाल अपराध मेडिकल जांच मेदिनीनगर यौन उत्पीड़न विश्रामपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का बड़ा खुलासा, अवैध खनन पर प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल
    Next Article जंगल में चली ताबड़तोड़ गो’लियां और मा’रा गया हार्डकोर नक्सली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.