Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»विनय सिंह हत्याकांड: करणी सेना ने सरकार को दी अंतिम चेतावनी
    जमशेदपुर

    विनय सिंह हत्याकांड: करणी सेना ने सरकार को दी अंतिम चेतावनी

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राज्य सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि विनय सिंह हत्याकांड के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया और पूर्व में सौंपे गए सात सूत्रीय मांगपत्र पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन को कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

    डॉ. शेखावत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही पीड़ित परिवार की मांगों पर कोई ठोस कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और प्रशासन की होगी।

    करणी सेना की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
    1. हत्यारों और षड्यंत्रकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी।
    2. मामले की आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई या एनआईए से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
    3. दिवंगत विनय सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
    4. पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जाए।
    5. उनके बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करे।
    6. परिवार की सुरक्षा के लिए हथियारबंद पुलिस बल की तैनाती की जाए।
    7. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कर, त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।

    डॉ. शेखावत ने स्पष्ट किया कि करणी सेना इस मुद्दे पर किसी भी हद तक जाने को तैयार है यदि सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि संगठन जनआंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा और आने वाले समय में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा तय की जा सकती है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठेकेदार बने मजदूरों के भाग्यविधाता : MLA सरयू राय
    Next Article हऊ वाला गनवा लगाव त, ऐसा कहकर बारात में हुआ बवाल…

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.