Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.55 लाख के पार, एक दिन में 24 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
    देश

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.55 लाख के पार, एक दिन में 24 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    नयी दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटे में राहत की बात यह रही कि इस महामारी से लगभग साढ़े 24 हजार लोग रोगमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7.24 लाख के पार पहुंच गयी।

    देश में पहली बार एक दिन में 24,491 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस अवधि में संक्रमण के नये मामलों में भी कमी हुई है और देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37,148 नये मामले सामने आये हैं जो कल की तुलना में 3,277 कम हैं। संक्रमितों की संख्या अब 11.55 लाख से अधिक हो गयी है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 37,148 मामलों की पुष्टि हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 11,55,191 हाे गयी जबकि मृतकों की संख्या 587 बढ़कर 28,084 हो गयी है। इसी अवधि में 24,491 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 7,24,578 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 4,02,529 सक्रिय मामले हैं।

    विभिन्न राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान स्थिति पर नजर डालें तो सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संंक्रमण के 8,240 नये मामले सामने आये और 176 लोगों की मौत हुई। यहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 3,18,695 और मृतकों की संख्या 12,030 है, वहीं 1,75,029 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु में इस दौरान 4985 नये मामले सामने आये और 70 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 1,75,678 और मृतकों का आंकड़ा 2,551 हो गया है। राज्य में 1,21,776 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    Next Article कोरोना माहमारी का असर : 15 दिनों में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.