Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोरोना माहमारी का असर : 15 दिनों में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
    झारखंड

    कोरोना माहमारी का असर : 15 दिनों में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। कोरोना संक्रमण से हर रोज मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मगर, आज एक अजीबोगरीब मामला आया है। जहां, एक ही परिवार के सभी लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है। कोरोना महामारी ने एक हंसते-खेलते परिवार पर ऐसा कहर ढाया कि परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। कुछ दिनों पहले जिस परिवार में खुशियां मनायी जा रही थी,आज वहां चित्कार है। दरअसल, झारखण्ड के धनबाद के कतरास में एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना के काल में समा गये ।पूरे देश में संभवतः ये पहली घटना होगी,जहां महज 15 दिनों में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई।

     जो कोई भी इस घटना के बारे में सुन रहा है,वो कोरोना को कोस रहा है और पीड़ित परिवार के लिए शोक संतप्त है।बता दें पहले 88 साल की मां और फिर उसकी अर्थी को कंधा देनेवाले उसके पांच बेटों को कोरोना ने लील लिया। छठे बेटे की हालत नाजुक बतायी जा रही है वही परिवार के कुछ और सदस्य की तबीयत भी खराब होने की खबर है।

    मां और उसके पांच बेटों की मौत
    दिल को दहला देनेवाला ये मामला धनबाद के कतरास इलाके का है। जहां रानी बाजार में रहने वाले एक परिवार के छठे सदस्य की सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।कोरोना ने इस परिवार में सबसे पहले बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया था।मिली जानकारी के अनुसार, चार जुलाई को सबसे पहले 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ।बाद में शव की जांच की गयी तो पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी।उसके बाद एक-एक कर उनके पांच बेटे भी संक्रमण के ऐसे शिकार हुए कि फिर कभी ठीक नहीं हुए।
    महिला की मौत के बाद उनके एक बेटे ने राँची के रिम्स कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुछ दिनों बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। तीसरा बेटा, जो धनबाद के एक निजी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था, वहीं उनकी मौत हो गयी। बाद में उनका ड्राइवर उन्हें लेकर पीएमसीएच पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।फिर 16 जुलाई को कोरोना का कहर परिवार पर टूटा और चौथे बेटे की भी टीमएच जमशेदपुर में कैंसर बीमारी के इलाज के दौरान मौत हो गयी।और महिला का पांचवां बेटा भी धनबाद के कोविड अस्पताल में रेफर करने के बाद रिम्स राँची में भर्ती था, जहां सोमवार (20 जुलाई) को उसने अंतिम सांस ली. देखते ही देखते एक पखवाड़े में एक पूरा परिवार कोरोना के कारण तबाह हो गया।वहीं, परिवार के कई और सदस्यों का भी इलाज चल रहा है।

    coronavirus cases covid 19 Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.55 लाख के पार, एक दिन में 24 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
    Next Article पलामू में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.