Ranchi : रांची जिले में आयोजित चौकीदार नियुक्ति परीक्षा आज यानि 27 अप्रैल 2025 को शांतिपूर्वक और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री की देखरेख में यह परीक्षा जिले के विभिन्न 15 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक आयोजित की गई।
जिला प्रशासन द्वारा इस परीक्षा की निगरानी के लिए ज़ोनल सह फ्लाइंग स्क्वायड दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और फ्रिस्किंग कार्य हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
परीक्षा केंद्रों में उपस्थिति और अनुपस्थिति का विवरण:

- अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, रांची 
 आवंटित कुल- 576, उपस्थित कुल- 416, अनुपस्थित कुल- 160
- कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, नामकुम, रांची 
 आवंटित कुल- 312, उपस्थित कुल- 228, अनुपस्थित कुल- 84
- गोस्सनर हाई स्कूल, मेन रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 396, उपस्थित कुल- 250, अनुपस्थित कुल- 146
- गर्वमेंट +2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली, रांची 
 आवंटित कुल- 528, उपस्थित कुल- 445, अनुपस्थित कुल- 83
- गर्वमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु, रांची 
 आवंटित कुल- 576, उपस्थित कुल- 484, अनुपस्थित कुल- 92
- मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची 
 आवंटित कुल- 94, उपस्थित कुल- 81, अनुपस्थित कुल- 13
- संत अलोइस इंटरमिडिएट कॉलेज, पुरुलिया रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 468, उपस्थित कुल- 356, अनुपस्थित कुल- 112
- संत अलोइस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 384, उपस्थित कुल- 289, अनुपस्थित कुल- 95
- संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 480, उपस्थित कुल- 358, अनुपस्थित कुल- 122
- संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, पुरुलिया रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 576, उपस्थित कुल- 439, अनुपस्थित कुल- 137
- संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 650, उपस्थित कुल- 413, अनुपस्थित कुल- 237
- संत जोसेफ हाई स्कूल, कांके, रांची 
 आवंटित कुल- 360, उपस्थित कुल- 272, अनुपस्थित कुल- 88
- उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची 
 आवंटित कुल- 504, उपस्थित कुल- 382, अनुपस्थित कुल- 122
- उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, रांची 
 आवंटित कुल- 408, उपस्थित कुल- 309, अनुपस्थित कुल- 99
- गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल पंडरा, रांची 
 आवंटित कुल- 360, उपस्थित कुल- 256, अनुपस्थित कुल- 104
कुल आंकड़े:
- आवंटित कुल- 6672 
- उपस्थित कुल- 4978 
- अनुपस्थित कुल- 1694 
परीक्षा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल

 

