Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोगुने दाम पर बिक रहे हवाई टिकट
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोगुने दाम पर बिक रहे हवाई टिकट

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पहलगाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू और कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकवादी हमले के बाद, कश्मीर में फंसे पर्यटक अब धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. इस दौरान जम्मू हाईवे पिछले पांच दिनों से लैंड स्लाइड के कारण बंद था, जिसे अब आंशिक रूप से खोला जा रहा है. हालांकि, यात्री अधिकतर ट्रैफिक जाम में फंसने के बजाए उड़ानों के माध्यम से अपने घर लौटने का विकल्प चुन रहे हैं. शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन जैसी भारी भीड़ देखी गई, जहां यात्रियों को फ्लाइट की बुकिंग से लेकर बोर्डिंग तक लंबी कतारों का सामना करना पड़ा. फ्लाइट छूटने के डर से यात्री अपनी तय बोर्डिंग समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच रहे थे.

    एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया

    वहीं, श्रीनगर से दिल्ली और अन्य शहरों के लिए फ्लाइट्स की बढ़ी हुई डिमांड का फायदा एयरलाइंस कंपनियों ने भी खूब उठाया. श्रीनगर से दिल्ली तक का हवाई किराया हमले के दूसरे दिन 25,000 रुपये तक पहुंच गया था, जबकि पहले यह किराया सामान्य दिनों में कम था. सरकार ने एयरलाइंस को किराया सामान्य रखने के निर्देश दिए, लेकिन कंपनियों ने आपदा के इस मौके का फायदा उठाया. मिली जानकारी के अनुसार अभी श्रीनगर से इंदौर तक के दो टिकट 38,000 रुपये में मिल रहा है, जबकि हमले से पहले यही टिकट 18,000 रुपये का मिलता था. श्रीनगर के आसपास के शहरों जैसे दिल्ली, जम्मू, अमृतसर और चंडीगढ़ का हवाई किराया भी 10,000 से 15,000 रुपये प्रति यात्री तक पहुंच गया है.

    पर्यटन उद्योग को हुआ भारी नुकसान

    इस आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर के पर्यटन सेक्टर को भी भारी नुकसान हो रहा है. होटल और वाहन बुकिंग तेजी से कैंसिल हो रही हैं. डल झील की प्रसिद्ध हाउस बोट्स के मालिक वाहिद वाणी ने बताया कि उनकी हाउस बोट्स की 80 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं. डल झील में कुल 1220 हाउस बोट्स हैं, जो हजारों परिवारों को रोजगार देती हैं. इन हाउस बोट्स पर तैरता मीना बाजार भी लगता है, जहां शिकारों पर दुकानें सजती हैं. इस सीजन में जून तक की बुकिंग पहले से थी, लेकिन अब पर्यटकों के डर के कारण बुकिंग कैंसिल हो रही हैं.

    Also Read : लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर पहलगाम हमले का प्रदर्शन, पाक राजनयिक ने किया गला रेतने का इशारा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleताबड़तोड़ एनकाउंटर में जांबाजों ने मार गिराये 4 महिला नक्सली, 62 लाख का था इनाम
    Next Article सिंधु जल संधि को खत्म करने के फैसले के बाद पाकिस्तान के पीएम का बड़ा बयान…

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.