Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»BHU में इस पद के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी… जानें
    देश

    BHU में इस पद के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी… जानें

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BHU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Varanasi : बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) ने ग्रुप ‘C’ के अंतर्गत जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    पदों का वर्गवार विवरण :

    • अनारक्षित (UR) : 80 पद
    • ईडब्ल्यूएस : 20 पद
    • ओबीसी : 50 पद
    • एससी : 28 पद
    • एसटी : 13 पद
    • दिव्यांग : 8 पद

    शैक्षिक योग्यता :

    उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेकेंड क्लास में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी प्रमाणित संस्थान से ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में कम से कम छह महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग होनी चाहिए।
    या AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा (सेकेंड क्लास) होना चाहिए।

    कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट :

    • केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
    • अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य।

    आयु सीमा (17 अप्रैल 2025 के आधार पर) :

    • सामान्य : 18 से 30 वर्ष
    • ओबीसी : 18 से 33 वर्ष
    • एससी/एसटी : 18 से 35 वर्ष

    चयन प्रक्रिया :

    • लिखित परीक्षा
    • कंप्यूटर दक्षता परीक्षा
    • स्किल टेस्ट
    वेतनमान :
    • पे लेवल – 2 (₹19,900 – ₹63,200)
    आवेदन शुल्क :
    • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : ₹500
    • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवार : निशुल्क

    महत्वपूर्ण निर्देश :

    • ऑनलाइन आवेदन भरते समय पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें। फाइल साइज 50 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
    • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी और सभी संबंधित दस्तावेज नीचे दिए गए पते पर 5 मई 2025 तक भेजना अनिवार्य है:पता : Office of the Registrar, Recruitment & Assessment Cell,
      Holkar House, BHU, Varanasi – 221005 (UP)

    कोई तकनीकी समस्या होने पर उम्मीदवार recruitment@bhu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

    Also Read : हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हुई है हत्या : JMM

    Also Read : RJD नेता कैलाश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, PM मोदी की चुनावी सभा पर जताई नाराज़गी

    Banaras Hindu University BHU BHU Application Last Date BHU Group C Vacancy BHU Jobs BHU Junior Clerk Apply Online BHU Recruitment 2025 bhu.ac.in Government Jobs Group C Vacancy Junior Clerk Recruitment Sarkari Naukri ग्रुप C वैकेंसी जूनियर क्लर्क भर्ती बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी बीएचयू बीएचयू आवेदन अंतिम तिथि बीएचयू ग्रुप C भर्ती बीएचयू जूनियर क्लर्क ऑनलाइन आवेदन बीएचयू नौकरियाँ बीएचयू भर्ती 2025 सरकारी नौकरी सरकारी भर्तियाँ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में तीन इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
    Next Article तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौ’त, 2 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.