Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हुई है हत्या : JMM
    झारखंड

    हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हुई है हत्या : JMM

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनोद कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे इंसानियत की हत्या करार दिया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस घटना में हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि हमले में मारे गए पर्यटकों में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और विभिन्न धर्मों के लोग शामिल थे।

    विनोद कुमार पांडेय ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाला घटना करार दिया और कहा कि ऐसे नरसंहार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि भारत सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी आतंकवादी कश्मीर की ओर देखने की हिम्मत न कर सके।

    उन्होंने पहलगाम को एक सुरक्षित और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बताया और सवाल उठाया कि जब यह स्थान इतना संवेदनशील था, तो हमले के वक्त वहां केंद्रीय सुरक्षा बल क्यों नहीं थे। पांडेय ने इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

    विनोद कुमार पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पुलवामा जैसे घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने सबक लिया होता, तो पहलगाम में इस प्रकार का कत्लेआम नहीं होता।

    हमले के बाद कश्मीर के स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की मदद की और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए निःशुल्क व्यवस्था की। वहीं, दिल्ली से फ्लाइट किराए में भारी वसूली की गई, जिससे लोग आहत हैं। झामुमो ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने और पर्यटकों की सुरक्षा में हुई चूक का जवाब देने की मांग की।

    Also Read : BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा कल से, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    against terrorism Christian General Secretary Hindu humanity jammu and kashmir Jammu and Kashmir security Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Politics Jmm killing of tourists murder of humanity Muslim national security Pahalgam people of various religions religious peace religious unity strong condemnation terrorism Terrorist Attack Vinod Kumar Pandey आतंकवाद आतंकवाद के खिलाफ आतंकी हमला इंसानियत की हत्या ईसाई कड़ी निंदा जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर सुरक्षा झामुमो झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राजनीति धार्मिक एकता धार्मिक शांति पर्यटकों की हत्या पहलगाम महासचिव मानवता मुस्लिम राष्ट्रीय सुरक्षा विनोद कुमार पांडेय विभिन्न धर्मों हिंदू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRJD नेता कैलाश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, PM मोदी की चुनावी सभा पर जताई नाराज़गी
    Next Article लातेहार में तीन इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.