Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत ने पाकिस्तान सरकार की Website और X अकाउंट को किया ब्लॉक
    ट्रेंडिंग

    भारत ने पाकिस्तान सरकार की Website और X अकाउंट को किया ब्लॉक

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाए हैं. हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी. इसके बाद PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का फैसला लिया गया.

    पाकिस्तान सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म ब्लॉक

    बैठक के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है. अब भारत में उस अकाउंट की कोई पोस्ट या जानकारी एक्सेस नहीं की जा सकेगी. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pakistan.gov.pk को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है.

    पाकिस्तान

    राजनयिक संबंधों में कटौती

    भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में भी कटौती करते हुए अपने और पाकिस्तान के उच्चायोगों में स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 करने का निर्णय लिया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी और बताया कि यह प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी.

    पाकिस्तान

    राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा मंथन

    CCS की इस अहम बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए. बैठक में आगे की रणनीति पर गहन चर्चा की गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम हमले के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं, और जो पर्दे के पीछे से षड्यंत्र रच रहे हैं, उन्हें भी करारा जवाब मिलेगा.”

    बढ़ती तनाव की स्थिति

    यह घटनाक्रम भारत-पाकिस्तान संबंधों में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है. भारत की ओर से उठाए गए इन कदमों को आतंकी हमले के खिलाफ एक दृढ़ और निर्णायक जवाब के रूप में देखा जा रहा है.

    Also Read : जम्मू कश्मीर में मुठभेड़, एक फौजी शहीद, गोलीबारी जारी

    CCS meeting CCS बैठक digital block India & Pakistan India’s action India’s response Indian Security Indo-Pak relations internet censorship jammu and kashmir Narendra modi national security Pahalgam attack Pakistan government Pakistani platforms PM modi security policy terrorism Terrorist Attack website block X account block आतंकवाद आतंकी हमला इंटरनेट सेंसरशिप इंडो-पाक संबंध एक्स अकाउंट ब्लॉक जम्मू-कश्मीर डिजिटल ब्लॉक नरेंद्र मोदी पहलगाम हमला पाकिस्तान सरकार पाकिस्तानी प्लेटफॉर्म्स पीएम मोदी भारत की कार्रवाई भारत की प्रतिक्रिया भारत-पाकिस्तान भारतीय सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा वेबसाइट ब्लॉक सुरक्षा नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को इस दिन से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ
    Next Article पटना यूनिवर्सिटी में आज से शुरू हुई Graduation Admission की प्रक्रिया, इन कोर्स में होगा बिना एंट्रेंस एग्जाम के एडमिशन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.