Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत में कोरोना के एक दिन के रिकार्ड 38,902 मामले
    देश

    भारत में कोरोना के एक दिन के रिकार्ड 38,902 मामले

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली 19 जुलाई। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों में एक दिन के रिकार्ड 38,902 मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 10.77 लाख से अधिक हो चुका है।

    देश में गत चार दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 32 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 32,695, शुक्रवार को 34,956 और शनिवार को 34,884 मामलों की पुष्टि हुई थी।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38,902 मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हाे गयी। मृतकों की संख्या 543 बढ़कर 26,816 हो गयी है। अब तक कुल 6,77,423 कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं तथा अब कोरोना संक्रमण के 3,73,379 सक्रिय मामले हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति में सुधार होता दिख रहा है लेकिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तीन लाख से अधिक हो चुकी है , वहीं तमिलनाडु में 1.65 लाख और दिल्ली में 1.21 लाख से अधिक हो गयी है, वहीं कर्नाटक 59 हजार से अधिक संक्रमण के मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

    विभिन्न राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान स्थिति पर नजर डालें तो सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इस दौरान संंक्रमण के 8348 नये मामले सामने आये और 144 लोगों की मौत हुई। यहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 3,00,937 और मृतकों की संख्या 11,596 है, वहीं 1,65,663 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु में इस दौरान संक्रमण के 4807 मामले सामने आये और 88 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 1,65,714 और मृतकों का आंकड़ा 2403 हो गया है। राज्य में 1,13,856 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत का वैश्विक डायरेक्ट सैलिंग रैंकिंग में सुधार, 15वें स्थान पर पहुंचा
    Next Article बड़कागांव थाना से फरार कुख्यात अपराधी अमन साव बिहार के कटिहार से गुर्गा साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    उपराष्ट्रपति के सचिव बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे, झारखंड से है गहरा नाता

    September 14, 2025
    देश

    IRCTC का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹11,910 में अयोध्या, शिमला और राजस्थान की सैर

    September 14, 2025
    देश

    हिंदी दिवस : पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं, हिंदी को बताया संस्कृति की धरोहर

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.