Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»रक्सौल के सिसवा गांव में भीषण अगलगी,10 घर जलकर राख
    Uncategorized

    रक्सौल के सिसवा गांव में भीषण अगलगी,10 घर जलकर राख

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : पूर्वी चंपारण जिले के में सोमवार सुबह 3 बजे भीषण आग लगने से करीब 10 घर जलकर राख हो गए। यह घटना रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा गांव की है। अगलगी की इस घटना में चार भैंस और तीन बकरियां भी जल गईं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मच्छरों से राहत पाने के लिए पशुओं के पास धुआं किया गया था, जिससे आग लग गई और यह आग तेजी से फैल गई।

    आग लगने के बाद ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलती गईं।बाद में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 9 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया।

    अगलगी की इस घटना में सिकंदर राय, धुरेन्द्र राय, वीरेंद्र राय, शिवजी राय, राजा राय, सुरेंद्र राय, मोफिल राय और गुड्डू राय के घर पूरी तरह जल गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

    पीड़ित सिकंदर राय की बेटी की सगाई की रस्म सोमवार को होनी थी। जिसके लिए घर में रखे कपड़े, गहने, नगद रुपये और अन्य सामान इस आग में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना को लेकर अंचलाधिकारी शेखर राज ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना पर राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर पीड़ितो के लिए सहायता प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, वहीं पीड़ित परिवार प्रशासनिक मदद की उम्मीद में टकटकी लगाये बैठे है।

    Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान

    animal smoke buffaloes burnt belongings cause of fire damage from fire East Champaran East Champaran news fire accident fire caused by smoke Fire Incident fire spreading incident goats burnt goats burnt in fire houses burnt to ashes livestock damage massive fire Raxaul news Raxaul Police Station Siswa Village smoke used for mosquito relief villagers' report अगलगी घटना आग की वजह आग फैलने की घटना आग में जलने वाली बकरियां आग से नुकसान आग हादसा ग्रामीणों की सूचना. घर जलकर राख जलने वाला सामान धुआं करने से आग पशु धुआं पशुओं का नुकसान पूर्वी चंपारण पूर्वी चंपारण न्यूज बकरियां जल गईं भीषण आग भैंस मच्छरों से राहत रक्सौल थाना रक्सौल न्यूज सिसवा गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में 9 वर्षीय बच्ची की मौ’त, लोगों ने किया जाम सड़क
    Next Article चाईबासा सेंट्रल जेल में छापेमारी, चप्पा-चप्पा खंगाला गया

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    झारखंड

    चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    May 30, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    झारखंड

    पलामू बस स्टैंड के पास आग ने मचाई तबाही, तीन दुकानें जलकर खाक

    May 25, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.