Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची DC ने की आला अधिकारियों संग बैठक, दिये कई जरूरी निर्देश
    झारखंड

    रांची DC ने की आला अधिकारियों संग बैठक, दिये कई जरूरी निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने 21 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में जिला के सभी वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से दाखिल-खारिज मामलों की जांच, अबुआ आवास योजना, झारखंड मंईया सम्मान योजना, राजस्व कैम्प और अन्य प्रशासनिक कार्य शामिल थे।

    DC

    DC ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना जायज कारण के दाखिल-खारिज मामलों को अस्वीकृत न करें और ऐसे मामलों की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अंचल में बिना ठोस कारण के मामले अस्वीकृत किए गए हैं, तो उनकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पंजी-2 का डिजिटाइजेशन सुधारने के लिए एक विशेष कैम्प लगाने के निर्देश भी दिए गए।

    अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए DC ने कहा कि जो अबुआ आवास तैयार हो चुके हैं, उनका गृह प्रवेश जल्द से जल्द कराया जाए। इसके साथ ही, झारखंड मंईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों को समय पर राशि मिलने की जानकारी ली गई और जो लाभुकों को राशि नहीं मिली, उनके आधार लिंकेज को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    DC ने अबुआ साथी हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि इन शिकायतों का समाधान जल्दी किया जाए। उन्होंने धर्मिक कार्यक्रमों के संबंध में भी बैठक करने के निर्देश दिए, ताकि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन हो सके।

    बैठक में समाहरणालय परिसर के आस-पास अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जाम की समस्या को कम किया जा सके। इसके अलावा, 100 नए व्यवसायों की शुरुआत के लिए जिला प्रशासन को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए। DC ने 100 एंटरप्राइजेज के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा कि उद्यमिता और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में 100 नए व्यवसायों या उद्यमों को शुरू करने और विकसित करने में जिला अग्रणी भूमिका निभाए। DC ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को अंत में कहा कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का समय-समय पर पालन किया जाए और इन पर निगरानी रखी जाए।

    Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त

    Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…

    Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…

    Also Read : कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन

    Also Read : सड़क हादसे में गई 12 साल के बच्चे की जान, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    Also Read : हरियाली की ओर कदम बढ़ाता पटना… जानें कैसे

    Also Read : झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 9 नक्सली ढेर, देखें जंगल में मुठभेड़ का EXCLUSIVE VIDEO

    2025 21 अप्रैल 2025 Abua Awas Yojana administrative meeting administrative work April 21 District Administration District Senior Officers government schemes Important Meeting Jharkhand administration. Jharkhand Maiya Samman Yojana land records Ranchi DC Manjunath Bhjantri ranchi news revenue camp Samaharnalay Block A Senior Officials अबुआ आवास योजना जिला प्रशासन जिला वरीय अधिकारी झारखंड प्रशासन झारखंड मंईया सम्मान योजना दाखिल-खारिज मामले प्रशासनिक कार्य प्रशासनिक बैठक बैठक के निर्देश महत्वपूर्ण बैठक रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री रांची न्यूज राजस्व कैम्प वरीय पदाधिकारी समाहरणालय ब्लॉक-ए सरकारी योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय निलंबित… जानें क्यों
    Next Article सड़क दुर्घटना में 9 वर्षीय बच्ची की मौ’त, लोगों ने किया जाम सड़क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.