Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…
    देश

    DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी DU की एक छात्रा बिस्मा ने हाल ही में अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसने बहुत से छात्रों के दिलों की आवाज बन गई। हंसराज कॉलेज में इंग्लिश ऑनर्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा बिस्मा ने अपने कॉलेज में टॉप किया था, लेकिन इसके बावजूद उसे इंटर्नशिप नहीं मिल रही है।

    बिस्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि उसे समझने में थोड़ा वक्त लगा कि अकेले नंबर काफी नहीं होते, असली फर्क स्किल होने से पड़ता है। उसने बताया कि उसके प्रोफेसर्स, टीचर्स और रिश्तेदारों ने हमेशा कहा कि पढ़ाई करो, पढ़ाई ही काम आएगी। लेकिन जब उसने असल दुनिया में कदम रखा, तो समझ आया कि कंपनियां उन लोगों को नहीं ढूंढतीं जो सिर्फ अच्छे नंबर लाएं, बल्कि उन्हें चाहिए ऐसा इंसान जो काम कर के दिखा सके।

    बिस्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैं टॉपर हूं, लेकिन मुझे इंटर्नशिप नहीं मिल रही। मुझे ये समझने में थोड़ा वक्त लगा कि अकेले नंबर काफी नहीं होते, असली फर्क स्किल होने से पड़ता है।”

    बिस्मा की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और हजारों छात्रों और प्रोफेशनल्स ने अपनी कहानियां शेयर कीं। कई लोगों ने बिस्मा की बात से सहमति जताई और अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, “बिलकुल सही कहा, मैं खुद भी इसी दौर से गुजरा हूं।” दूसरे ने कहा, “मैं पढ़ाई में बस ठीक-ठाक था, लेकिन मैंने समय के साथ प्रैक्टिकल चीजें सीखीं और वहीं असली काम आए।”

    इस पोस्ट ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा शुरू कर दी है – शिक्षा प्रणाली में स्किल डेवलपमेंट की कमी। बिस्मा की कहानी उन कई छात्रों की दास्तां है जो अच्छे नंबर लाने के बावजूद रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    अब सवाल यह है कि क्या हमारी शिक्षा प्रणाली को बदलने की जरूरत है? क्या हमें स्किल डेवलपमेंट पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है? इन सवालों पर चर्चा जारी है और बिस्मा की पोस्ट ने इस चर्चा को नई दिशा दी है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोको पायलट्स को मिलेगी यह सुविधा…
    Next Article जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.