Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»BCCI Contract 2025 : ईशान को Grade-C और श्रेयस को Grade-B में मिली जगह
    खेल-सिनेमा

    BCCI Contract 2025 : ईशान को Grade-C और श्रेयस को Grade-B में मिली जगह

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-2025 सत्र के लिए अपने केंद्रीय अनुबंध की सूची का एलान कर दिया है. इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को इस सूची में जगह दी गई है. चार खिलाड़ियों को Grade-A+, छह को Grade-A, पांच को Grade-B और 19 खिलाड़ियों को Grade-C में शामिल किया गया है.

    🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨

    BCCI announces annual player retainership 2024-25 – Team India (Senior Men)#TeamIndia

    Details 🔽https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho

    — BCCI (@BCCI) April 21, 2025

    अनुबंध का मानदंड

    BCCI की केंद्रीय अनुबंध सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिन्होंने पिछले एक साल में कम से कम तीन टेस्ट, आठ वनडे या 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों. यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगा.

    Grade-A+ में वहीं दिग्गज बरकरार

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक बार फिर से Grade-A+ में बरकरार रखा गया है. इन खिलाड़ियों को सालाना ₹7 करोड़ की सैलरी मिलेगी. खास बात ये है कि भले ही रोहित, विराट और जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन BCCI के प्लान में अब भी अहम हिस्सा बने हुए हैं.

    ऋषभ पंत को मिला प्रमोशन

    दुर्घटना से उबरकर वापसी कर चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को Grade-B से प्रमोट कर Grade-A में शामिल किया गया है. अब उन्हें ₹5 करोड़ सालाना मिलेंगे. यह उनकी निरंतरता और फिटनेस में सुधार का इनाम माना जा रहा है.

    ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी

    पिछले साल घरेलू क्रिकेट में भाग न लेने की वजह से अनुबंध सूची से बाहर किए गए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की इस साल वापसी हुई है. ईशान को Grade-C और श्रेयस को Grade-B में रखा गया है.

    नए चेहरों की एंट्री

    इन चार खिलाड़ियों (नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती) को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है. सभी को Grade-C में रखा गया है. वरुण चक्रवर्ती ने अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिससे वे Grade-C के लिए क्वालिफाई कर पाए.

    कौन हुआ बाहर?

    दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा आवेश खान, शार्दुल ठाकुर, केएस भरत और जितेश शर्मा को भी सूची से बाहर कर दिया गया है.

    Also Read : GT vs KKR : गुजरात और कोलकाता के बीच आज होगा बड़ा मुकाबला, जानें ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल

    #National News #Online news 2024-2025 A+ grade B grade BCCI BCCI contract bcci contract 2025 bcci Grade bcci Grade A bcci Grade B Bcci Grade C BCCI कॉन्ट्रैक्ट C grade central contracts Cricket cricket lovers Cricket News cricketers Hardik Pandya Indian cricket Indian cricket team Ishan Kishan Johar Live KL Rahul Latest news Rohit Sharma Shreyas Iyer Team India tranding news Virat Kohli इंडियन क्रिकेट टीम ए+ ग्रेड केंद्रीय अनुबंध क्रिकेट खिलाड़ी क्रिकेट न्यूज़ टीम इंडिया बी ग्रेड भारतीय क्रिकेट सी ग्रेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रक और कार की टक्कर में एक की मौ’त, चार घायल
    Next Article पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.