Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 4:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे
    झारखंड

    यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईस्टर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में ईस्टर संडे रविवार को पुनरुत्थान पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह में डालटनगंज के आबादगंज कब्रिस्तान पर जाकर पूर्वजों की कब्र में मोमबत्ती और फूल माला चढ़ाकर याद किया। यूनियन चर्च में सुबह छह बजे से चर्च आराधना की गई। इसमें यीशु मसीह के जी उठने का संदेश लोगों को दिया गया। मिस्सा अनुष्ठान किया गया।

    मौके पर पादरी प्रभु रंजन मसीह ने कहा कि गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु जीवित हो उठे थे। प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने पर खुशी में यह उत्सव मनाया जाता है। जब प्रभु यीशु को को सू्ली पर चढ़ाया गया तो उनके अनुयायियों में निराशा छा गई थी। लेकिन तीन दिन बाद रविवार के दिन यीशु मसीह जीवित हो उठे, तो उनके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को ज्ञान का उपदेश दिया। उन्हें धर्म, कर्म, शांति एवं मानवता का पाठ पढ़ाया। यीशु मसीह का जी उठना विश्वासियों को संदेश देता है कि बिगड़ी हुई परिस्थतियों में भी मनुष्य ईश्वर पर भरोसा रखकर जीवित रहा जा सकता है। प्रार्थन सभा में प्रभु यीशु की महिमा का बखान किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक स्वागत और प्रार्थना गीत गाए।

    मौके पर डा. नीलम होरो, डा डोरा, बबली, रिंकी, नीलम, विलसन, अनुराग, अर्पण सहित काफी संख्या में मसीही समाज के लोग मौजूद थे।

    इसी तरह स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर में सुबह सात बजे ईस्टर की चर्च आराधना हुई। मुख्य अनुष्ठाता फादर संजय गिद्ध के नेतृत्व में चर्च आराधना और अन्य धर्म विधि संपन्न हुई। इसमें उनका सहयोग पल्ली पुरोहित अरविंद मुंडा, अनीस ने किया। पुरोहितों ने कहा कि प्रभु यीशु ख्रीस्त पुनर्जीवित हो उठे, यह हमारे लिए आशा का संदेश है।

    सीएनआई चर्च, रेड़मा में सुबह छह बजे से चर्च आराधना शुरू हुई। पादरी संजीत खलखो ने चर्च आराधना संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह क्रूस मृत्यु के बाद प्रभु यीशु का पुनरुत्थान हुआ और वे पुनर्जीवित हो उठे, उसी तरह मृत्यु के बाद मसीही विश्वासियों का भी पुनरुत्थान होगा।

    मौके पर मसीद्धान गिद्ध, अलबन खाखा, अनुकरण तिर्की, सुनील तिर्की, हीरामणि तिर्की, सन्नी जान सहित मसीही समाज के कई लोग मौजूद थे।

    Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू

    Also Read : IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज

    Abadganj Cemetery candles Christian community Christian festival church worship Daltonganj Easter Sunday flower garlands grave site Jesus Christ jharkhand mass ceremony message of resurrection morning prayer Palamu district religious festival religious ritual Resurrection Festival Resurrection Sunday Sunday tribute to ancestors Union Church आबादगंज कब्रिस्तान ईसाई समुदाय ईस्टर संडे कब्र स्थल क्रिश्चियन फेस्टिवल चर्च आराधना जी उठने का संदेश झारखंड डालटनगंज धार्मिक अनुष्ठान धार्मिक पर्व पलामू जिला पुनरुत्थान पर्व पूर्वजों को श्रद्धांजलि फूल माला मिस्सा अनुष्ठान मोमबत्ती यीशु मसीह यूनियन चर्च रविवार रीजसरेक्शन संडे सुबह की प्रार्थना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत यात्रा पर, जयपुर में रहेंगे तीन दिन
    Next Article मल्लिकार्जुन खरगे का बिहार दौरा आज, बक्सर में होगा जनसभा

    Related Posts

    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इस जिले में जल्द लगने वाला है रोजगार मेला, जानें पूरी Details

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम हेमंत और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

    June 15, 2025
    Latest Posts

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025

    बिहार के इस जिले में जल्द लगने वाला है रोजगार मेला, जानें पूरी Details

    June 15, 2025

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम हेमंत और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

    June 15, 2025

    द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    June 15, 2025

    गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.