Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»झाड़ियों में छिपकर कर रहे थे कांड, तीन को पुलिस ने दबोचा
    जामताड़ा

    झाड़ियों में छिपकर कर रहे थे कांड, तीन को पुलिस ने दबोचा

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले में साइबर ठगों के लिए अब सेफ जगह भी कम पड़ने लगे हैं। झाड़ियों में छुपकर करें या पहाड़ों पर चढ़कर, हर जगह पुलिस अपने तेवर दिखाने लगी है। शुक्रवार को झाड़ियां में छुप कर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

    पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पु०अ०नि० हीरालाल महतो, स०अ०नि० स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम खरकोकुण्डी (महेशपुर के नजदीक) स्थित महुआ पेड के नीचे झाड़ी के पास में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए करण दाँ ग्राम सोनबाद, थाना जामताड़ा, फुरकान अंसारी, सदाम अंसारी दोनों ग्राम फिटकोरिया, थाना करमाटोंड तीनों जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम, ए०टी०एम० कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, नगद राशि के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

    गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 एंड्राइड मोबाइल फोन, 12 फर्जी सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, दो पैन कार्ड और ₹13700 नगद बरामद किए हैं।
    शुक्रवार को साइबर थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बाबत खुलासा किया गया और बताया कि गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कम्पनियों, ई-पेमेंट कम्पनियों, उपभोक्ता सामग्री कम्पनियों के कस्टमेयर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्यों का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाईल पर क्विक सपोर्ट एनी डेस्क जैसे मोबाईल सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना इनकी अपराध शैली है। बताया कि इनका कार्यक्षेत्र मुलत: बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि रहा है।

    Also read: सिंगापुर में हुए साइबर ठगी के तार जुड़े बिहार से, CBI शुरू करेगी जांच…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए : हरिमोहन मिश्रा
    Next Article जमशेदपुर में विकास सिंह पर अंधाधुंध फा’यरिंग, जांच में जुटी पुलिस..

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : BJP समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, भानु प्रताप शाही का दावा

    June 18, 2026

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.