Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए : हरिमोहन मिश्रा
    जामताड़ा

    पश्चिम बंगाल के हालात पर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए : हरिमोहन मिश्रा

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2025Updated:April 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : पश्चिम बंगाल में जब से ममता बनर्जी की सरकार बनी है, वहां के हालात बद से बदतर होते जा रहा है। स्थिति यह है कि मुर्शिदाबाद जिले से हिंदू झारखंड की ओर पलायन कर रहे हैं। इस हालात को देखते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल में सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है। उक्त बातें भाजपा नेता सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने कही।

    शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी मांग केंद्र सरकार से की है। मिश्रा ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की सुरक्षा के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को भी घेरने का काम किया है। हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि झारखंड के सीमावर्ती जिलों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। खासकर पाकुड़ जिला इससे पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है कि पाकुड़ जिला के हिंदू भी झारखंड के अन्य जिलों में अपनी सुरक्षा को लेकर पलायन करेंगे।

    हरिमोहन मिश्रा ने राज्य सरकार पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्तासीन सरकार एवं उसके मंत्री जिस तरीके से असामाजिक तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं उससे राज्य की हालत कभी भी बिगड़ सकती है। ऐसे में हिंदुओं को खुद जागरूक होना होगा तभी हमारी मां, बहने सुरक्षित रह पाएंगी अन्यथा बंगाल जैसे हालात यहां भी उत्पन्न हो सकते हैं।

    Also read: विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा : विनोद पांडेय

    Also read: पांच साल बाद तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में दोषी को मिली जमानत…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा : विनोद पांडेय
    Next Article झाड़ियों में छिपकर कर रहे थे कांड, तीन को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026
    क्राइम

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026
    Latest Posts

    रांची: नामकुम में पोस्टिंग के 3 दिन बाद RPF जवान का सिर कटा शव बरामद

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.